रतलाम जेल में दिखा रिश्तों का संगम, कैदियों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें

रतलाम की सर्किल जेल में भी रक्षाबंधन का अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची।
Ratlam

रक्षाबंधन के मौके पर रतलाम की सर्किल जेल में भी भाई बहनों के अटूट प्रेम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दिन सैकड़ों बहनें जेल में बंद अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची। यहां बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

लगभग 460 कैदियों को राखी बांधने के लिए 2184 बहनें सर्किल जेल पहुंची। यहां जेल के मैदान में राखी का पर्व मनाने के लिए टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। यहां अपने भाई बहनों से मिलने पहुंचे लोगों को पहचान पत्र देखकर एंट्री दी गई।

जेल में मना रक्षाबंधन

यहां सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्षाबंधन मनाने के लिए कैदियों से मिलने का समय रखा गया था। हालांकि यहां पर्व भी नियमों के अनुसार मनाया गया। किसी को भी अपने साथ मोबाइल, बाहर की मिठाई, खाने पीने की सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में राखी का पर्व मनाया गया। इस बारे में जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया ने बताया कि 460 कैदियों को 2184 बहनों और परिजनों ने राखी बांधी।

दिखा भाई बहनों का प्यार

जब बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए पहुंची तब यहां प्रेम और स्नेह का अटूट बंधन देखने को मिला। बहनों में भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। इस खास मौके पर जेल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। यहां आने वाली बहनों को बाहर से कोई सामान लाने की अनुमति नहीं थी। उन्हें प्रबंधन की ओर से रोली, अक्षत, राखी और मिठाई उपलब्ध कराई गई।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews