रतलाम में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस आज, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट, देखें रूट

रतलाम में आज ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। आम जनता को परेशानी ना हो इसके लिए रूट तय किया गया है।
Ratlam

रतलाम में आज मुस्लिम धर्मावलंबियों की ओर से ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस मौके पर परंपरागत रूप से शहर में जुलूस भी निकाला जाने वाला है। सुबह 8 बजे से आबकारी चौराहा से शुरू हो चुका है। इसे लेकर प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर तैयारी की गई है।

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकलने वाले जुलूस को लेकर शहर में भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है। कुछ मार्ग डायवर्ट भी किए गए हैं ताकि आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़े। अगर आप अपने काम से कहीं जाने वाले हैं तो चलिए आपको डायवर्ट रूट की जानकारी दे देते हैं।

ये रूट किए गए डायवर्ट

आम जनता की सुविधा को देखते हुए पुलिस द्वारा नो व्हीकल जोन और डायवर्जन रूट तैयार किया गया है। इस दौरान कई रास्तों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान सैलाना बस स्टैंड से शहीद चौक, बाजना बस स्टैंड से आबकारी चौराहा, तोपखाना, चांदनी चौक से तोपखाना, हाथीखाना से मोचीपुरा, घास बाजार से डालू मोदी, नगर निगम तिराहा से महलवाड़ा, प्रापनगर ब्रिज से शेरानीपुरा, घोड़ा चौराहा से स्टेशन रोड थाना, एमएल तिराहा से अदालत तिराहा, मेंहदीकुई बालाजी मंदिर मंदिर से अदालत तिराहा, सैलाना बस स्टैंड से दो बत्ती चौराहा, आरोग्यम से लोकेंद्र टॉकीज की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को डायवर्ट किया जाने वाला है।

कहां से निकलेगा जुलूस

आबकारी चौराहा से शुरू होकर यह जुलूस हरदेवलाला पिपली से तोपखाना होते हुए गणेश देवरी, डालू मोदी बाजार, गणेश मंदिर, महालवाड़ा, मोचीपुरा, सूरजपोल, हाथीखाना, मेंहदीकुई बालाजी, छत्रीपुल, स्टेशन रोड, दो बत्ती चौराहा, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकीज, शहीद सराय होते हुए वापस आबकारी चौराहा पर समाप्त होगा।

पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा

मिलादुन्नबी के जुलूस को देखते हुए डीआई और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर के प्रमुख क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान यह देखा गया कि किन जगहों पर यातायात का दबाव ज्यादा हो सकता है और स्थिति को कैसे संभाल जाएगा। पुलिस अधिकारियों की ओर से ये निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews