रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। आलोट से होकर जयपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेन (Train) के एक डिब्बे में अचानक आग (fire) लग गई। आग फैलती उससे पहले ही रेलवे स्टाफ ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में ब्रेक चिपकने से यह आग लगी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और आग पर काबू पा लिया गया।
लॉन्ग प्रूफ रेंज से तोप के तीन खोल चोरी, पुलिस ने शुरू की तहकीकत
ये भी पढ़ें
1रतलाम में बैंक के गार्ड से मारपीट, बाइक हटाने के विवाद में शोरूम कर्मचारी ने पीटा
2रतलाम में बिना लाइसेंस पटाखे जमा करने वालों पर कार्रवाई, पुलिस को मिला लाखों का स्टॉक, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
3तालाब पार करने की शर्त पड़ी भारी, 70 फीट गहरे पानी में डूबा युवक
4लोकायुक्त पुलिस का बड़ा एक्शन, डिप्टी रेंजर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा, पढ़ें खबर
यह हादसा आलोट रेलवे स्टेशन से पहले हुआ। ट्रेन जयपुर से मुंबई की ओर जा रही थी। उसी बीच ट्रेन के एक कोच में आग लग गई। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया और आग बुझाई गई। ट्रेन के एसी मैकेनिक के मुताबिक हॉट एक्सेल के कारण आग लगी है। फिलहाल इसे समय रहते बुझा दिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
