
Ratlam News: रतलाम शहर में आयोजित हुई 13वीं मिस्टर जूनियर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता विवादों की भेंट चढ़ गई। मंच पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने महिला शरीर साधकों द्वारा किए गए प्रदर्शन और सेंडिल के साथ अर्धनग्न प्रदर्शन पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई। कांग्रेस ने कहा है कि इसके पश्चाताप के लिए आयोजन स्थल को गंगाजल से पवित्र कर हनुमान चालीसा भी की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”805003508″]
[dgv_vimeo_video id=”805004295″]
ये है मामला
रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप और मेयर प्रह्लाद पटेल द्वारा स्पर्धा का आयोजन स्थानीय विधायक सभाग्रह में किया गया। शनिवार को शुरू हुई स्पर्धा का रविवार को समापन हुआ। रविवार को दिनभर विभिन्न वर्गों के मुकाबलों में शरीर साधकों ने संगीत की धुन पर अपनी मांसपेशियों का प्रदर्शन किया। स्पर्धा में 72 वर्ष तक के बुजुर्गों ने भी भाग लिया। इस दौरान महिला शरीर साधकों ने भी बॉडी बिल्डिंग की विभिन्न कैटेगरी में पोज दिए जो विवाद का विषय बन गया। दरअसल, सभी महिला शरीर साधक जिस मंच पर प्रदर्शन कर रहीं थीं। वहीं स्टेज पर बजरंग बली की मूर्ति भी विराजित थी। सिर्फ बॉडी बिल्डिंग कास्ट्यूम पहने महिला शरीर साधक कई बार मूर्ति के आपास नजर आईं और उसके सामने से भी गुजरीं जिससे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
कांग्रेस ने बजरंग बली के सामने इस तरह महिलाओं के प्रदर्शन को अश्लीलता की पराकाष्ठा बताया है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पारस सकलेचा ‘दादा’ ने जारी बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं महापौर द्वारा आराध्य श्री बजरंगबली जी की मूर्ति के सम्मुख सनातन धर्म एवं संस्कृति का मजाक उड़ाया गया है। बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा के नाम पर अश्लील प्रदर्शन किया गया। इससे शहरवासियों की धर्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस का कहना है कि फिल्म पठान में फिल्माए भगवा रंग गीत पर बवाल मचाने वाली भाजपा के महापौर और पार्टी नेताओं द्वारा बजरंग बली के सामने ऐसा आयोजन कर अपनी कथनी-करनी साबित कर दी है।
[dgv_vimeo_video id=”805001716″]
हनुमान चालीसा के बाद पवित्र करेंगे सभागृह
कांग्रेस नेता जाट एवं सकलेचा ने बताया कांग्रेस द्वारा सोमवार को सुबह 11 बजे शहर के धानमंडी चौराहे पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित विधायक सभाग्रह पहुंचेंगे। जिस सभाग्रह में सनातन धर्म एवं सांस्कृति का बजरंग बली के समक्ष मजाक उड़ाया गया उसे गंगाजल से पवित्र किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

