नशे के खिलाफ रतलाम पुलिस का एक्शन, 2 जगहों से अवैध एमडी सहित दो युवक गिरफ्तार

रतलाम पुलिस ने जिले के दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
Ratlam

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस द्वारा अभियान लगातार चलाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर और अलग-अलग स्थान पर दबिश देकर पुलिस लगातार नशे के इस कारोबार को ध्वस्त करने में लगी हुई है। इसी कड़ी में शहर में दो स्थानों से पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

रतलाम की पिपलौदा थाना पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए के मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं माणकचौक थाना पुलिस ने भी इस अभियान के तहत 9 ग्राम एमडी के साथ एक युवक को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क के बारे में जानकारी खंगाली जा रही है।

माणकचौक से पकड़ी 9 ग्राम एमडी

पहला मामला रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र का है। जहां कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शाहिद निवासी काजी हाउस के पास, काजीपुरा, रतलाम को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इस युवक के पास से 9 ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है, जिसकी कीमत 90 हजार बताई जा रही है। युवक के पास से बाइक और मोबाइल फोन भी मिला है। कुल मिलाकर 1 लाख 40 हजार का माल जब्त किया गया है। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत केस दर्ज कर आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में जानकारी निकाली जा रही है।

Ratlam

15 ग्राम एमडी पिपलौदा से बरामद

दूसरा मामला पिपलौदा थाना क्षेत्र का है। जहां 15 ग्राम एमडी के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी संदीप मालवीय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलौदा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई।

Ratlam

इस टीम ने बैलारा फंटा पर घेराबंदी की। यहां एक युवक बाइक से पहुंचा, जिसे रोक कर पूछताछ कर तलाशी ली गई तो उसके पास से 15 ग्राम एमडी बरामद हुई। पुलिस ने युवक सूरज पिता पारस लाल मालवीय ग्राम बैलारा थाना पिपलौदा को गिरफ्तार पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। ये पूछताछ की जा रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews