Ratlam News: कृषि उपज मंडी में जमकर हंगामा, सड़कों पर फेंकी सब्जियां, पुलिस ने शांत कराया मामला

ratlam news

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की कृषि उपज मंडी में आज बुधवार को फुटकर सब्जी विक्रेताओं ने जमकर हंगामा किया और लोगों की सब्जियां छीन कर सड़कों पर फेंक दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को शांत करवाया, तब जाकर मामला ठंडा हुआ।

यह भी पढ़े.. IMD Alert: फिर बदला मौसम, 24 राज्यों में बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान के आसार

मिली जानकारी के अनुसार, रतलाम कृषि उपज मंडी में आज सुबह सब्जी व्रिकेताओं का जमकर हंगामा देखने को मिला । यहां सब्जी विक्रेताओं और लोगों के बीच जमकर खींचतान भी हुई।इतना ही नहीं सब्जी बेचने वालों ने आम लोगों की सब्जियां भी छीनकर सड़कों पर फेंक दी।विवाद और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बीच बचाव किया। इस दौरान सब्जी विक्रेताओं को समझाईश दी गई, तब जाकर मामला शांत हुआ।

दरअसल, फूट सब्जी विक्रेताओं को शहर के बाहर की जमीन पर सब्जी बेचने के आदेश दिए गए है, इसके लिए वे परमिशन लेकर शहर के बाहर सब्जी बेच सकते है, ऐसे में विक्रेताओं का कहना है कि मंडी में आम लोगों के सब्जी खरीदने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए, अगर लोग मंडी से सब्जी खरीदेंगे तो बाहर कौन सब्जी खरीदेगा, इससे उन्हें बहुत नुकसान होगा। इसका वे लंबे समय से विरोध कर रहे थे और आज जैसे ही लोग सब्जी लेने मंडी पहुंचे तो इसी बात को लेकर विक्रेताओं ने हंगामा कर दिया।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारी के लिए बड़ी खबर, अनुकंपा नियुक्ति पर मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस की समझाइश के बाद मौके पर एसडीएम पहुंचे और उन्होंने सारी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि 5 मई के बाद सभी लोग बाहर से सब्जी खरीदेंगे, मंडी में आम लोगों का प्रवेश नहीं रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews