
रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम शहर में किसानों के साथ ठगी का मामला सामने आया है, रतलाम शहर के पास निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेस-वे (एटलेन) के निर्माण कार्य में किराए से ट्रैक्टर-ट्राली लगाने के नाम पर कुछ बदमाशों द्वारा बाजना-सैलाना आदिवासी क्षेत्र के 16 किसानों के साथ लूट का ह मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से किसानों से 15 हजार रुपये मासिक किराए पर उनके ट्रैक्टर-ट्राली लिए, दो-तीन माह किराया भी दिया, बाद में वह सभी लोग गायब हो गए जो ट्रैक्टर-ट्राली लेकर काम कर रहे थे, शिकायत के बाद पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है।
यह भी पढ़े.. Jabalpur: जबलपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, नगर निगम ने नसबंदी में 3 करोड़ 33 लाख रु से ज्यादा खर्च किए
घटना में बड़ी संख्या में किसान ठगी का शिकार हुए है, ठगी का शिकार हुए किसानों ने कालूखेड़ा थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस के अनुसार कमरू पुत्र नाथू गामड़ निवासी ग्राम गुंजा थाना शिवगढ़) व अन्य किसानों ने बताया कि कमरू की जान पहचान आरोपित कैलाश पुत्र कलजी देवदा निवासी ग्राम खेरखूंटा से हुई थी, कैलाश ने उससे कहा था कि वह ट्रैक्टर-ट्राली मुख्य आरोपित नरेंद्रसिंह पुत्र प्रतापसिंह निवासी ग्राम भाटखेड़ी थाना कालूखेड़ा के पास 15 हजार रुपये मासिक किराए पर रखवा देता है, एक दिन कैलाश उन्हें साथ लेकर भाटखेड़ी में एक ढाबे पर नरेंद्र के पास पहुंचकर उससे उनकी बात कराई, नरेंद्र ने कहा कि वह एटलेन निर्माण कार्य में ट्रैक्टर लगाएगा।
यह भी पढ़े.. फिर कैफे के केबिन में रेप का मामला, जबलपुर में कैफे बन रहे रेप के अड्डे
40 से अधिक किसानों से की धोखाधड़ी
इस पूरे मामलें में खास बात यह है कि कुछ किसानों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले सामने आने के बाद सभी ने मिलकर रिपोर्ट की है। अभी तक 16 लोगों के नाम सामने आए है। लेकिन माना जा रहा है कि 40 से अधिक लोगों के साथ धोखाधड़ी करने की बात सामने आ रही है। जिन अन्य लोगों के ट्रैक्टर-ट्राली आरोपितों ने लिए थे, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी नरेंद्र व कैलाश सहित पांच आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
