तिहरा हत्याकांड में आईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर घोषित किया 30 हजार का इनाम

तिहरा हत्याकांड में आईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर घोषित किया 30 हजार का इनाम

रतलाम, सुशील खरे|| शहर के राजीव नगर क्षेत्र में घटित तिहरे हत्याकांड (Triple Murder Case) में आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर अब उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता (IG Rakesh Gupta) ने इनाम बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दिया है। औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में 26 नवंबर की सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों के शव उनके घर से मिले थे। पति ,पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस सनसनीखेज और जघन्य हत्याकांड के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज से वारदात में दो आरोपियों के शामिल होने का खुलासा हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत वाकलवार एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को बताया की हमने सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी और बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं आरोपियों की धरपकड के लिए इनाम भी घोषित किया है।एसपी रतलाम ने पूर्व में आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था, लेकिन अभी तक आरोपियों के सबंध में कोई सूचना न मिलने और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन रेंज के आईजी राकेश गुप्ता ने शनिवार को आरोपियों की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।

पुलिस के प्रयास जारी
इस तिहरे हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए रतलाम पुलिस प्रयास जारी हैं । एसपी तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीमें अभी तक कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस के हाथ से दूर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews