देवी पार्वती से प्रेरित इन 10 नामों पर करें बेटी का नामकरण, यहां जानें धार्मिक अर्थ

Baby names

Baby Name: बच्चों का नामकरण हर परिवार के लिए बहुत ही खास पल होता है। इस समय वह रीति रिवाज के मुताबिक अपने घर की नन्ही सी खुशी को जीवन भर के लिए एक पहचान देते हैं। जब भी बच्चों का नामकरण किया जाता है तो अक्सर लोगों का झुकाव धार्मिक नाम की ओर होता है। धार्मिक नाम रखना इसलिए पसंद किए जाते हैं ताकि बच्चों में अच्छे गुणों का विकास हो और उस पर ईश्वर का आशीर्वाद सदा बना रहे।

अगर आपके घर पर भी नन्ही बिटिया का जन्म हुआ है तो जाहिर सी बात है आप उसके लिए कोई ना कोई नाम तलाश रहे होंगे। अगर आप बेटी को धार्मिक नाम देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए माता पार्वती के नाम से प्रेरित कुछ नाम लेकर आए हैं। यहां नाम और उनके अर्थ दोनों ही मौजूद हैं और आप इन नामों से अपनी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं।

यति

ये एक बहुत ही खूबसूरत नाम है जिसका मतलब देवी पार्वती होता है। जो लोग अज्ञानता को खत्म कर दिव्य ज्ञान की प्राप्ति करते हैं उन्हें यही कहा जाता है।

इरा

यह छोटा सा लेकिन सुंदर नाम है जिसका अर्थ मनभावन यानी सब के मन को भाने वाला होता है। बेटी के लिए यह नाम परफेक्ट रहेगा।

अभाव्या

एक खूबसूरत नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इसका अर्थ होता है बिना किसी डर के और निसंकोच।

एकांक्षा

ये देवी पार्वती से जुड़ा हुआ एक खूबसूरत नाम है। इसका अर्थ होता है जिसे कभी नहीं बांटा जा सकता।

चित्रा

ये छोटा और खूबसूरत नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ चित्र और चित्रकार होता है। इस नाम का एक नक्षत्र भी है। आकर्षक और स्वर्ग भी इसके दो अर्थ हैं।

ईशानी

यह बहुत खूबसूरत नाम है जो बच्ची के लिए परफेक्ट साबित होगा। इस नाम का अर्थ भगवान शिव की पत्नी यानि देवी पार्वती होता है।

स्तुति

ये बहुत ही सुंदर नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। इस नाम का अर्थ प्रार्थना होता है। देवी पार्वती को इस नाम से भी पुकारा जाता है।

नित्या

यह बहुत खूबसूरत नाम है, जिसका अर्थ अनंत और लगातार होता है। कभी ना रुकने वाली चीज यही कहलाती है।

विद्या

यह छोटा और खूबसूरत नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। विद्या का अर्थ ज्ञान होता है जो आपकी बच्ची को शिक्षावान बनाएगा।

वामिका

यह बहुत ही सुंदर नाम है, जिस पर बेटी का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ देवी दुर्गा होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews