Hindi News

क्या आपको भी मिल रहे हैं ये 4 संकेत? समझिए, अब अच्छा समय आने वाला है

Written by:Bhawna Choubey
Published:
जीवन में मुश्किलों का दौर कभी न कभी खत्म जरूर होता है। अगर आपको अचानक मन की शांति मिलने लगे, अच्छे अवसर सामने आने लगें या हालात बेहतर महसूस हों, तो समझ लें कि अच्छे दिन करीब हैं।
क्या आपको भी मिल रहे हैं ये 4 संकेत? समझिए, अब अच्छा समय आने वाला है

कई बार ऐसा होता है की हमारी ज़िंदगी में एक के बाद एक परेशानियाँ आने लगती है। सब कुछ हमें उल्टा-पुल्टा नज़र आने लगता है, हमें ऐसा महसूस होता है की जैसे भगवान हमारी परीक्षा ले रहे हैं। हालाँकि, कहीं न कहीं यह बातें सच भी है क्योंकि हमारे जीवन में जितनी भी परेशानियां आती है वे एक प्रकार की परीक्षा ही होती है।

भगवान यह देखना चाहते हैं कि हम हमारी परेशानियों को किस तरह से हल करते हैं। यह परेशानी वाला समय हमें मज़बूत बनाने के लिए आता है। दुनिया में हर व्यक्ति को किसी न किसी तरह की परेशानी ज़रूर होती है, परेशानी भी ज़िंदगी का एक हिस्सा है।

भगवान हमारी परीक्षा क्यों लेते है?

क्या हम हमारी परेशानियों के लिए रोने लगते हैं, हाँ हम हमारी परेशानियों का समाधान माँगने के लिए दूसरों के सामने गिड़गिड़ाते रहते हैं, फिर हम हमारी परेशानियों का डटकर सामना करते हैं। हालाँकि जब यह परेशानी यानी परीक्षा ख़त्म होने वाली होती है तो कुछ न कुछ संकेत हमें मिलने लगते हैं, जिससे हमें इस बात का आभास होता है कि जो कुछ भी हुआ वह इसलिए हो रहा था। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे की जीवन में अचानक परेशानी आने के बाद ऐसे कौन कौन से संकेत है जिससे आप यह समझ सकते हैं कि अब आपकी ज़िंदगी में सब कुछ अच्छा होने वाला है।

अच्छे दिन शुरू होने पर क्या संकेत मिलते है? (Goodluck Signs)

  • अचानक धन के लाभ बनने लगते हैं। लंबे समय का अटका हुआ पैसा मिल जाता है। आर्थिक स्थिति मज़बूत होने लगती है, जब आपको यह संकेत मिलने लगे तो समझ जाइए की आर्थिक मामलों में आपके साथ अच्छा होने वाला है।
  • घर परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है। व्यवसाय या रिश्तेदारों से जुड़ा कोई भी शुभ समाचार मिल सकता है। जिस नौकरी की आप तलाश कर रहे थे उससे भी बेहतर नौकरी आपके सामने आ सकती है। आपका पद बढ़ सकता है।
  • अचानक बिना बात के आनंद महसूस करना। मन ही मन प्रसन्न रहना, किसी से वाद विवाद न करना, शांति बनाए रखना, संकेत भी शुभ माने जाते हैं।
  • आलस का मिट जाना। सुबह जल्दी उठना, अपने काम को पूरी लगन से करना, दूसरों की बातों पर ध्यान न देना, ये सारे संकेत हमें परेशानियों के ख़त्म होने के बाद नज़र आने लगते हैं।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews