बेटे के लिए सबसे बेहतरीन नाम, सुनकर हर कोई करेगा तारीफ

हर माता पिता अपनी संतान को सारी चीज सबसे बेहतर देना चाहते हैं। अगर आपके घर में बेटे का आगमन हुआ है और आप उसके लिए नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ यूनिक नाम लेकर आए हैं।
Popular Baby Name

Baby Name: हिंदू धर्म में 16 संस्कार किए जाते हैं, जिनका अपना महत्व माना गया है। इनमें से नामकरण संस्कार भी बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके जरिए व्यक्ति को जीवन भर के लिए नाम के तौर पर पहचान दी जाती है। इस संस्कार में बच्चे का नामकरण करने के लिए जन्म तिथि और समय के हिसाब से अक्षर निकाला जाता है, जिस पर नाम रखे जाते हैं।

हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अच्छा और हटकर रहे। इसके लिए सभी ऐसे नाम की तलाश करते हैं, जिनका खूबसूरत अर्थ निकलता हो और बच्चे के जीवन पर सकारात्मक असर पड़े। अगर आप भी कुछ ऐसे ही नाम ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए ये नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

बेटे के नाम (Baby Name)

ओजस

यह बहुत ही प्यारा नाम है, जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ चमक होता है जो आपके बच्चे के जीवन को ऊर्जावान बना देगा।

अरिन

यह एक यूनिक नाम है जो आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं। जिस व्यक्ति का कोई शत्रु नहीं होता उसे यही कहा जाता है।

शारव

अगर कोई खूबसूरत सा नाम ढूंढ रहे हैं तो यह बिल्कुल बेस्ट है। इस नाम का अर्थ मासूम होता है जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा।

वृत्तिक

एक सुंदर नाम है जिस पर बच्चों का नामकरण किया जा सकता है। पवित्र और दोषरहित व्यक्ति यही कहलाता है।

अनघ

यह बहुत ही यूनिक नाम है, जो बेटे के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ निश्चल और निष्पाप होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews