Astro Remedies: पर्स में रखी इन चीजों को तुरंत ही निकाल दें बाहर, बनी रहेगी बरकत, होगा धन लाभ

Astro Remedies

Astro Remedies: ज्योतिष में कई ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है, जो व्यक्ति के जीवन में चल रही तमाम परेशानियों का खात्मा कर देते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कुछ कारणों की वजह से हमारे पास पैसा नहीं टिक पाता है या फिर आसानी से मिलता नहीं है। आज हम आपको ज्योतिष के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताते हैं। जिन्हें अपनाने के बाद आपको कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

हर व्यक्ति अपने पास पर्स रखता है। इसमें सभी अपनी जरूरत का सामान रखते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं पर्स में रखने से पहले सोच लेना जरूरी है। कुछ चीज ऐसी होती है जो नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने का काम करती है। ऐसी चीजों को तुरंत ही पर्स से निकाल देना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से बरकत मिलना बंद हो जाती है।

ना रखें फटे हुए नोट

अपने पास में कभी भी कटे-फटे और पुराने नोट नहीं रखना चाहिए। इसकी वजह से आपको पैसों की कमी हो सकती है। पर्स जितना साफ रहता है व्यक्ति के पास उतने ही पैसे टिकते हैं।

ना रखें चाबियां

ज्योतिष के मुताबिक पर्स में कभी भी चाबी नहीं रखनी चाहिए। पर्स में चाबी रखने से धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आगे से जब भी आपको चाबी रखना हो तब इसे किसी अन्य जगह पर रखें।

ये चीज है शुभ

अगर आप यह चाहते हैं कि आपको कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़े और बरकत बनी रहे। तो पर्स में चावल के 21 साबुत दाने बांधकर रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर सदा बना रहेगा। इस उपाय से आपको कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews