20 अप्रैल को दुर्लभ संकर सूर्य ग्रहण, दिखेगा यह अद्भुत नजारा, जानिए क्या होता है हाईब्रिड सोलर इकलिप्स

solar eclipse

First Solar Eclipses 2023 : 20 अप्रैल को साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह बृहस्पतिवार को सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा,जिसकी कुल अवधि 05 घंटे 24 मिनट की होगी। यह दुर्लभ संकर सूर्यग्रहण होगा, जो आंशिक, वलयाकार और पूर्ण होगा।खास बात ये है कि इस सदी में 224 में से सिर्फ 7 बार होने वाला संकर सूर्यग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा।

दरअसल, जंतुओं की हाईब्रिड, फसलों की हाईब्रिड वैरायटी तो आमशब्द हो गये हैं लेकिन ग्रहण भी हाईब्रिड हो यह कम ही लोग जानते हैं । आगामी 20 अप्रैल की अमावस्‍या को चांद, सूरज पर हाईब्रीड सूर्यग्रहण लगाने जा रहा है । आम ग्रहण की तरह यह केवल पूर्ण (टोटल सोलर इकलिप्‍स) या केवल वलयाकार (एन्‍यूलर सोलर इकलिप्‍स नहीं होगा बल्कि इस बार ये दोनो प्रकार के ग्रहण एक ही दिन में घटित होने जा रहे हैं । इसके आसपास के क्षेत्र में आंशिक सूर्यग्रहण (पार्शियल सोलर इकलिप्‍स) होगा ।

हाईब्रिड सोलर इकलिप्स

  1. दुर्लभ माने जाने वाले इस ग्रहण की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम में बताया कि तीनों ग्रहण एक साथ दिखाई देने के कारण ही इसे हाईब्रिड सोलर इकलिप्स कहा जाता है।
  2. यह ग्रहण वैसे भारत में नहीं दिखेगा लेकिन इसे पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अलावा दक्षिणी गोलार्द्ध में देखा जा सकता है। जब पृथ्वी की परिक्रमा करता चंद्रमा , सूर्य और पृथ्वी के बीच और एक रेखा में आ जाता है तो सूर्यग्रहण होता है ।
  3. इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के नजदीक होता है तो सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है और उस भाग में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखता है। यदि चंद्रमा दूर रहता है तो सूर्य एक कंगन के रूप में चमकता दिखता है , इसे वलयाकार सूर्यग्रहण कहते हैं। अगर चंद्रमा न तो ज्यादा दूर हो और न ही बहुत पास तो हाईब्रिड सोलर इकलिप्स की स्थिति बनती है ।

दुर्लभ ग्रहण में पूर्ण या वलयाकार ग्रहण की स्थिति

सारिका घारू ने जानकारी दी कि एक रिसर्च के अनुसार इस दुर्लभ ग्रहण में पूर्ण या वलयाकार ग्रहण की स्थिति को दुनिया के सिर्फ लगभग 4 लाख से कुछ कम ही लोग देख पायेंगे । यह विश्‍व की अनुमानित जनसंख्‍या का 0.004 प्रतिशत है । वहीं लगभग 70 करोड् लोग आंशिक ग्रहण को देख सकेंगे जो कि उस भौगोलिक क्षेत्र में निवास करते हैं ।

दुर्लभ हाईब्रिड सोलर इकलिप्‍स इस सदी के दौरान होने वाले 224 सूर्यग्रहण में से सिर्फ 7 बार ही होगा अर्थात इसकी भागीदारी सिर्फ 3.1 प्रतिशत ही होगी । तो समझने के लिये हो जाईये तैयार साइंस , संकर सूर्यग्रहण का ।

पिछले तथा आगामी हाईब्रिड सोलर इकलिप्‍स 

  1. 4 अक्‍टूबर 1986
  2. 29 मार्च 1987
  3. 9 अप्रैल 2005
  4. 3 नवम्‍बर 2013
  5. 20 अप्रैल 2023
  6. 15 नवम्‍बर 2031
  7. 25 नवम्‍बर 2049
  8. 21 मई 2050
  9. 6 दिसम्‍बर 2067

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews