माता सरस्वती के नाम पर करें बेटी का नामकरण, यहां देखें खूबसूरत नामों की लिस्ट

बेटियां हर घर के रौनक होती हैं। जिस घर में बेटियां होती है वहां हमेशा खुशहाली बनी रहती है। अगर आपके घर में भी नन्ही परी का आगमन हुआ है और आप उसके लिए कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो हम कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं।
Baby Name

Baby Name: माता पिता इस दुनिया में अगर किसी चीज से सबसे अधिक प्रेम करते हैं तो वह उनकी संतान होती है। अपनी संतान के लिए हर वह चीज करने को तैयार हो जाते हैं जो उन्होंने कभी खुद के लिए नहीं की होगी। बच्चों के सपने कब पैरेंट्स के सपने बन जाते हैं इस बात का अंदाजा लग ही नहीं पाता। जब घर में नन्हा मेहमान आता है तो हर तरफ खुशियां छा जाती है। सभी बच्चों की आवभगत में लग जाते हैं और उसकी जरूरत का पूरा ध्यान रखा जाता है। माता-पिता ही नहीं बल्कि घर का हर सदस्य इस बात पर विशेष ध्यान देता है कि बच्चे को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

घर में नन्हे मेहमान के आगमन के बाद कई तरह की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। मामा, मौसी, बुआ, चाचा सभी को बच्चों से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंप दी जाती है। सारे कामों के बीच एक काम बच्चों के लिए बेहतरीन नाम ढूंढना भी होता है। सभी चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम सबसे अलग और प्यारा रहे। इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाता है कि नाम ऐसा हो जो बच्चे के व्यक्तित्व पर सकारात्मक असर डालने का काम करे। अगर आपके घर में किसी नए मेहमान का आगमन हुआ है और वह नन्ही परी है, तो आज हम आपको माता सरस्वती से जुड़े कुछ नाम बताते हैं जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। चलिए इन नामों के अर्थ जान लेते हैं।

माता सरस्वती से प्रेरित नाम (Baby Name)

आश्वी

यह बहुत ही प्यार और यूनिक नाम है जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। माता सरस्वती से जुड़े इस नाम का अर्थ भाग्यशाली होता है।

आयरा

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बच्चे के लिए परफेक्ट रहेगा। इसका अर्थ पृथ्वी होता है। यह आपकी बच्ची को खूब मान सम्मान और शोहरत दिलाएगा।

दिव्यांका

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। दिव्य और पवित्र इसके दो सुंदर अर्थ हैं, जो आपके बच्चे को बेहतरीन जीवन देंगे।

बानी

यह छोटा सा लेकिन बहुत खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। यह माता सरस्वती के अनेकों नाम में से एक है। सुंदर आवाज को यही कहा जाता है।

अक्षरा

यह प्यारा सा नाम भी बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ पत्र होता है। इस यूनिक नाम पर बेटी का नामकरण किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews