R अक्षर से बिटिया को दें खूबसूरत नाम, हंसमुख और आकर्षक बनेगा स्वभाव

baby names

Baby Name: बेटियां घर की रौनक कहलाती है। उनके हंसने मुस्कुराने से घर में उमंग आ जाती है और नन्हे कदमों की आहट हर किसी का दिल खुशियों से भर देती है। अगर आप भी बच्ची के माता-पिता है और आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आप उसके नामकरण के लिए कोई प्यारा सा नाम भी ढूंढ रहे होंगे। अगर आप अपनी बच्ची का नाम R अक्षर से रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ खूबसूरत से नाम की लिस्ट लेकर आए हैं।

रेहांशी

अगर आप बच्ची के लिए किसी यूनिक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह बहुत खूबसूरत लगने वाला है। तुलसी दल और मीठी तुलसी को इसी नाम से पहचाना जाता है।

रियांशी

ये काफी प्यारा नाम है और इसका मतलब भी बहुत ही अच्छा है। जो लोग हमेशा खुश रहते हैं और हंसमुख स्वभाव के होते हैं उन्हें रियांशी कहा जाता है। नाम की तरह आपकी बेटी जीवन भर मुस्कुराती रहेगी।

रोमिता

अगर आप किसी ऐसे नाम की तलाश कर रहे हैं जो बाकियों से हटकर हो तो यह नाम परफेक्ट रहने वाला है। रोमिता का मतलब होता है, जिसमें कोई भिन्नता ना हो। जो लोग अपनी मस्ती में मस्त और परम आनंद में रहते हैं उन्हें इसी नाम से पुकारा जाता है।

राधा

राधा नाम कृष्ण प्रिया राधा के नाम से प्रेरित है। के कई सारे अर्थ हैं जैसे कि धन, बिजली, सफलता। ये नाम बच्ची के लिए अच्छा रहेगा।

राम्या

ये एक यूनिक और बहुत ही प्यारा नाम है जो बेटी को दिया जा सकता है। आकर्षक, सुंदर और रमणीय इस नाम के अर्थ है, जो आपकी बच्ची के व्यक्तित्व को आकर्षित बनाएंगे।

रवीना

रवीना एक बहुत ही खूबसूरत सा नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। नाम का अर्थ उज्जवल होता है जो आपकी बच्ची का भविष्य हमेशा रोशनी से भरा हुआ बना कर रखेगा।

रुचिका

रुचिका एक बहुत ही सुंदर नाम है जिसका चुनाव बेटी के लिए किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ सुंदर और आकर्षक होता है, जो बच्ची का व्यक्तित्व बेहतर बनाएगा। इसके अलावा दीप्ति, इच्छुक और उदय भी इस नाम के शानदार अर्थ है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews