नन्ही परी को दें ये सुंदर निकनेम, इनका अर्थ है बहुत यूनिक, देखें लिस्ट

हर माता-पिता अपने बच्चों को सारी चीजें बेहतर देना चाहते हैं। नाम भी एक ऐसी चीज है जो सभी बेस्ट रखना चाहते हैं। चलिए आज हम आपको बेटी के लिए निकनेम बताते हैं।
baby nicknames

घर में बच्चों का आना मतलब खुशियों का आगमन होना कहलाता है। अपने घर आई इस नन्ही खुशी का हर कोई धूमधाम से स्वागत करता है। जब बच्चे के जन्म का पता चलता है और जब वह इस दुनिया में आते हैं तो माता पिता को ऐसा लगता है कि उन्हें संसार की सारी खुशियां मिल गई हैं। केवल माता पिता ही नहीं बल्कि पूरा परिवार इस क्षण का बेसब्री से इंतजार करता है।

बच्चों के जन्म के बाद कई तरह के पूजन पाठ और रीति रिवाज पुराने समय से निभाए जा रहे हैं। इन रीति रिवाज में एक रस्म नामकरण संस्कार की भी होती है। इसमें ज्योतिष के माध्यम से बच्चों के लिए कोई अक्षर निकाला जाता है, जिस पर उनका नामकरण होता है। यह नाम जीवन भर के लिए बच्चों की पहचान बन जाता है। बच्चों के लिए बेहतरीन नाम तो हर कोई रखता है लेकिन अक्सर उन्हें खूबसूरत निकनेम से बुलाया जाता है।

बेटी के लिए निकनेम (Baby Nicknames)

अगर आपके घर में नन्ही गुड़िया का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपको कुछ ऐसे छोटे और सुंदर नाम बताते हैं जो आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। यह नाम निकनेम का काम भी करने वाले हैं।

तिशा

यह खूबसूरत सा नाम आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ खुशियों की सौगात होता है।

आवी

यह प्यारा नाम भी बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। शांति और प्रेम का प्रतीक यही कहलाता है।

इरा

यह प्यारा सा नाम बेटी के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ देवी सरस्वती का रूप होता है।

मिष्टी

यह सुंदर नाम भी आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। मीठी और प्यारी को मिष्टी कहा जाता है।

वामी

यह खूबसूरत नाम भी आप अपनी बच्ची को दे सकते हैं। आकाश की तरह अनंत इस नाम का अर्थ होता है।

नीरा

यह प्यारा सा नाम भी बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। पवित्र और शुद्ध जल यही कहलाता है।

तन्वी

यह सुंदर नाम भी बेटी के लिए बेस्ट साबित होगा। कोमल और सुंदर इसके अर्थ हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews