Hindi News

बच्चों को दें ये सुंदर बंगाली नाम, इनका अर्थ जीत लेगा हर किसी का दिल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों से जुड़ी चीज बेस्ट बनाने की कोशिश करते हैं। नाम भी इन्हीं में से एक चीज है जो सभी बच्चों को बेहतरीन देना चाहते हैं। चलिए आज हम आपको बंगाली नाम बताते हैं।
बच्चों को दें ये सुंदर बंगाली नाम, इनका अर्थ जीत लेगा हर किसी का दिल

Image Credit: Freepik

घर में बच्चों का आगमन माता-पिता के लिए जीवन की सबसे बड़ी खुशी होता है। जब नन्हे कदम घर में पड़ते हैं तो दिल पर खुशियों की छाप छोड़ देते हैं। बच्चों के घर में आने के बाद माता-पिता से लेकर परिवार के हर सदस्य की जिम्मेदारियों में इजाफा हो जाता है। सारे कामों के बीच एक काम बच्चे का बेहतरीन नाम ढूंढना भी है।

नामकरण संस्कार वैसे भी बहुत महत्वपूर्ण मान गया है। ये एक ऐसी विधि है, जिसके जरिए नाम के रूप में व्यक्ति को जीवन भर के लिए पहचान दी जाती है। घर में बच्चों के आते ही मामा, मौसी, बुआ, चाचा को नाम ढूंढने की जिम्मेदारी दे दी जाती है। अगर आपके घर में कोई प्यारा बच्चा आया है तो आप उसके लिए नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। हम यहां कुछ खूबसूरत बंगाली नाम लेकर आए हैं जिन पर आप अपने बेटे और बेटी का नामकरण कर सकते हैं।

बच्चों के बंगाली नाम (Bengali Baby Name)

अभिरूप

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने बच्चों को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ खूबसूरत व्यक्ति होता है।

अरिंदम

यह भी एक हटकर नाम रहेगा जो बेटे के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ शत्रुओं का नाश करने वाला होता है।

बरुन

यह सुंदर नाम भी आपके नन्हे मेहमान के लिए बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ समुद्र का देवता होता है।

अबनीश

यह खूबसूरत सा नाम नन्हे राजकुमार के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ राजा और राज करने वाला होता है।

प्रभाष

ये खूबसूरत नाम भी आप अपने बेटे को दे सकते हैं। इस प्यारे नाम का अर्थ भगवान शिव से जुड़ा है। भोलेनाथ के आने को नाम में से एक है।

बेटी के नाम

ख्याली

यह बहुत ही हटकर नाम होगा जो आपकी बच्ची को अलग व्यक्तित्व देने का काम करेगा। इस नाम का अर्थ कल्पना होता है।

मौसमी

यह भी एक दिल छू लेने वाला नाम है जो आप बिटिया रानी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ मौसम और ऋतुओं की रानी होता है।

प्रणीति

यह नाम भी बेबी गर्ल के लिए बिल्कुल बेस्ट रहेगा। नाम का अर्थ जीवन और जिंदगी होता है।

हरिणी

यह यूनिक नाम है जो आपने अब तक नहीं सुना होगा। जय माता लक्ष्मी के आने को नाम में से एक है।

सायंतनी

यह भी बहुत ही खूबसूरत नाम है जो बेटी के लिए चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ संध्या और दीपक होता है।

देबाश्री

नन्ही सी गुड़िया के लिए यह एकदम परफेक्ट नाम होगा। अगर आपको यूनिक नाम चाहिए तो धन की देवी लक्ष्मी से जुड़ा यह नाम चुना जा सकता है। इस नाम का अर्थ दिव्य सौंदर्य होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews