Hindi News

बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होंगे संकट, मिलने लगेगी तरक्की

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बुद्ध पूर्णिमा हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन से संकटों को दूर कर उसे सुख समृद्धि देने का काम करते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होंगे संकट, मिलने लगेगी तरक्की

बुद्ध पूर्णिमा देश में मनाया जाने वाले सबसे पवित्र त्योहार में से एक है। हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर इसे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बुद्ध जयंती वैशाख पूर्णिमा और पीपल पूर्णिमा के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस दिन भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों का स्मरण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया जाता है।

इस साल 12 मई 2025 यानी कि आज बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। यह भगवान गौतम बुद्ध की 2587 की जयंती है। यह दिन धार्मिक लिहाज से बहुत ही खास माना गया है। ऐसा बताया जाता है कि इस दिन किए गए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम करते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा के उपाय (Buddha Purnima 2025)

शिव मंत्र का जाप

जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर चल रही है या फिर उन्हें अशुभ परिणाम मिल रहे हैं। वह बुद्ध पूर्णिमा पर एक सरल सा उपाय कर सकते हैं। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके अलावा पूर्णिमा का उपवास भी फलदायक होता है।

इन चीजों का दान

पूर्णिमा पर उपवास और स्नान के अलावा दान का भी विशेष महत्व माना गया है। स्नानादि करने के बाद सफेद वस्तुओं का दान जरूर करें। खीर के दान का इस दिन विशेष महत्व माना गया है। भोलेनाथ के मंदिर में भी आप दान दे सकते हैं। इससे सुख समृद्धि बढ़ जाती है।

धारण करें मोती

शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होना जरूरी है। चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए आज मोती जरूर धारण करें। इसे पहनने के बाद दान देना ना भूलें।

मिट्टी का घड़ा

बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान विष्णु की पूजन करने के बाद पानी से भरा हुआ मिट्टी का घड़ा और पकवानों का दान करें। इस दिन किए गए मिट्टी के घड़े का दाम गौदान के समान कहलाता है। इसके अलावा आप चप्पल, पंखा, पीले वस्त्र, अनाज और फल का दान भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews