बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जाग उठेगी इन 3 राशियों की सोई किस्मत, करियर-कारोबार में होगा लाभ, आय में होगी वृद्धि

Budh Gochar 2024

Budh Nakshatra Gochar 2024:  वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, मित्रता, पारिवारिक जीवन और शिक्षा का कारक माना जाता है। इन्हें ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। 30 जनवरी को बुध पूर्वषाढ़ा नक्षत्र से निकलकर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। बुध के नक्षर गोचर से कुछ राशियों को खूब लाभ होगा। आइए जानें ये भाग्यशाली राशियाँ कौन-कौन सी हैं-

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों को बुध के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ होगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। नया बिजनेस शुरू करने मुनाफा हो सकता है। जीवन में खुशहाली आएगी। इनकम बढ़ेगी। छात्रों के भी यह समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित होगा। विवाह के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बिजनेसमैन के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। सफलता के योग बन रहे हैं। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को भी बुध के नक्षत्र गोचर से लाभ होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews