नौकरी में प्रमोशन और सफलता के लिए गुरुवार को अपनाएं ये आसान उपाय

Guruwar Upay: नौकरी में प्रमोशन और सफलता पाने के लिए गुरुवार को कुछ सरल उपाय अपनाएं।गुरुवार को पीले कपड़े पहनना और बेसन का प्रसाद चढ़ाना शुभ होता है।
Guruwar Upay

Guruwar Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। आज गुरुवार है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है।

इस दिन को लेकर ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से व्यक्ति को हर तरह संकट से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

गुरुवार के उपाय (Guruwar Upay)

इसके अलावा कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से गुरु दोष से मुक्ति मिल सकती हैं। इन उपायों से व्यक्ति को धन, वैभव, सुख और शांति प्राप्त होती है। चलिए इस आर्टिकल के जरिए समझते हैं कि आप नौकरी में तरक्की पाने के लिए और अपने कुंडली में गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं।

केले के पेड़ की पूजा

मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का वास होता है। इसलिए गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस दिन केले के पेड़ को जल अर्पित करके और चने की दाल तथा गुड़ का भोग लगाने से भगवान विष्णु बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती है।

व्यवसाय में वृद्धि और नौकरी में तरक्की के लिए

अगर आप अपने व्यवसाय में वृद्धि चाहते हैं या फिर नौकरी में तरक्की चाहते हैं तो गुरुवार के दिन मंदिर में जाकर पीले फूलों की माला चढ़ाएं और पीले रंग के वस्त्र जरूर धारण करें। इसके साथ ही माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं। इस उपाय को करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और व्यक्ति को धन लाभ, मान सम्मान और यश मिलता है।

प्रमोशन के लिए

अगर लगातार मेहनत करने के बाद भी आपकी सैलरी नहीं बढ़ रही है या प्रमोशन नहीं हो रहा है, तो गुरुवार के दिन एक विशेष उपाय करने से लाभ मिल सकता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद एक साफ कपड़े में पीले फूल, नारियल, पीले फल, हल्दी और थोड़ा सा खड़ा नमक बांधकर मंदिर की सीढ़ियों में रख आएं। ऐसा करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और नौकरी में आ रही बाधाएं भी दूर होती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews