Hindi News

जीवन के सारे संकट दूर कर देगा फिरोजा, जानें इसे धारण करने के नियम और लाभ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
रत्न शास्त्र में कई रत्नों का उल्लेख दिया गया है, जो जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लेकर आते हैं। आज हम आपको फिरोजा के बारे में बताते हैं, जो मैरिड लाइफ की परेशानी को दूर कर करियर में तरक्की दिलाता है।
जीवन के सारे संकट दूर कर देगा फिरोजा, जानें इसे धारण करने के नियम और लाभ

ज्योतिष कई अलग-अलग भागों में विभाजित है, जिसमें व्यक्ति के जीवन और भविष्य का उल्लेख किया गया है। अगर व्यक्ति सुख समृद्धि की प्राप्ति करना चाहता है या फिर मुसीबत से छुटकारा प्राप्त करना चाहता है तो वह अक्सर ज्योतिष का सहारा लेता है। ज्योतिष में अलग-अलग माध्यमों के जरिए परेशानियों का हल प्राप्त करने के उपाय भी बताए गए हैं।

रत्न शास्त्र एक ऐसी विद्या है, जिसमें कई तरह के रत्नों का उल्लेख दिया गया है। यह रत्न राशियों और ग्रहों से संबंधित होते हैं। इन्हें ज्योतिष की सलाह से अगर सही समय पर सही तरीके से धारण कर लिया जाए तो जीवन के संकटों से मुक्ति पाई जा सकती है। हर राशि से जिस तरह किसी न किसी ग्रह का संबंध है। इस तरह से रत्नों का भी राशि और ग्रहों से संबंध होता है।

चमत्कारी है फिरोजा (Firoza)

रत्न शास्त्र में 9 रत्न और 84 उपरत्नों का उल्लेख मिलता है। आज हम आपको फिरोजा स्टोन के बारे में बताते हैं, जो जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का काम करता है। जो लोग कमजोर आर्थिक स्थिति का सामना कर रहे हैं या फिर उनकी मैरिड लाइफ में परेशानी है उनके लिए यह बहुत लाभकारी है। चलिए आज उसे कैसे पहनना चाहिए और इससे क्या लाभ होंगे यह जान लेते हैं।

कौन पहनें कौन नहीं

जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर है वह इसे धारण कर सकते हैं। बृहस्पति की स्थिति पहले से मजबूत है तो इसे धारण करने की जरूरत नहीं है। जो लोग शराब का सेवन करते हैं उन्हें यह नहीं पहनना चाहिए। अगर आप मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं और तनाव हो रहा है तो इसे धारण किया जा सकता है। जिन लोगों की मैरिड लाइफ में परेशानी चल रही है उनके लिए यह लाभकारी है।

इन नियमों का रखें ध्यान

  • फिरोजा धारण करने से पहले अभिमंत्रित जरूर करें तभी आपको पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।
  • इसे गंगाजल और कच्चे दूध में भिगोकर रखें और ईष्ट के मंत्रों का जाप करें।
  • इसे अंगूठियां पेंडेंट के रूप में शुक्रवार का दिन पहनना शुभ माना गया है।
  • जब भी आप इसे पहने यह गोल्ड या कॉपर में बनवाएं तो अच्छा रहेगा।

होंगे ये फायदे

  • जो व्यक्ति फिरोज धारण करता है दुर्भाग्य हमेशा उससे दूर रहता है।
  • वैवाहिक जीवन में जिन लोगों को समस्या आ रही है। अगर वह इसे धारण कर लेते हैं तो पार्टनर के साथ उनका रिश्ता मधुर बनने लगता है।
  • अगर डिप्रेशन, मेंटल स्ट्रेस, सांस या बीपी से जुड़ी परेशानियों तो भी इसे धारण करना शुभ माना गया है।
  • यह नेगेटिव एनर्जी को दूर करने का काम करता है। इसे पहनने से सुख सौभाग्य में वृद्धि होने लगती है।
  • फिरोज मान सम्मान में वृद्धि लेकर आता है। अगर करियर में सफलता नहीं मिल रही तो इसे पहनना अच्छा रहेगा। इससे सफलता खुद ब खुद आपको मिलने लगेगी।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews