अपनी राजकुमारी को दें ये खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, हर कोई करेगा तारीफ

बेटियां हर घर की रौनक होती हैं। जिस घर में बेटियां रहती हैं, वहां हमेशा खुशियां बनी रहती है। अगर आप अपनी नन्ही बेटी को कोई प्यारा नाम देना चाहते हैं तो हम कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।
baby nicknames

Baby Name: हर माता पिता के लिए उनके बच्चे दुनिया की सबसे कीमती चीज होते हैं। वैसे तो आजकल लोग बेटा और बेटी एक समान होने की बात करते हैं लेकिन जिस घर में बेटियां होती है, वहां उन्हें लड़कों के मुकाबले ज्यादा प्रेम और सम्मान मिलता है। बेटी ना सिर्फ माता पिता बल्कि घर के हर सदस्य के लिए बहुत कीमती होती है। जब घर में नन्ही परी का आगमन होता हैं, तो हर व्यक्ति यही कहता है कि लक्ष्मी आई है। पूरा परिवार घर आए इस नन्हे मेहमान की आवभगत में लग जाता है।

घर में बच्चे के आगमन के बाद उसकी जरुरत का काफी ख्याल रखा जाता है। हर काम बच्चे की सहूलियत को देखकर किया जाता है। अगर आपके घर में किसी नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई प्यारा सा नाम जरूर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपकी बेटी के लिए कुछ ट्रेडिंग और मनमोहक नाम लेकर आए हैं। आप इन नामों पर अपनी बच्ची का नामकरण कर सकते हैं। चलिए ये नाम और इनके सुंदर अर्थ जानते हैं।

बेटी के प्यारे नाम (Baby Name)

आशी

ये बहुत ही सुंदर नाम है, जो आप अपनी बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ मुस्कान यानी की खुशी होता है।

अद्विका

ये बहुत सुंदर नाम है, जो बेटी के लिए बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ अद्वितीय और अलग होता है।

भव्या

ये छोटा सा लेकिन खूबसूरत नाम है। इसका अर्थ बड़ा और असीमित होता है।

हीरल

ये एक यूनिक नाम है, जो हर किसी को बहुत पसंद आएगा। इस नाम का अर्थ चमकदार होता है। जो हीरे की तरह चमकता है, उसे भी यही कहते हैं।

हिया

ये एक हटकर नाम है, जिसपर बच्ची का नामकरण किया जा सकता है। इसका अर्थ ह्रदय या दिल होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews