देवियों से प्रेरित नामों पर करें बेटी का नामकरण, शक्ति और समृद्धि का प्रतीक है ये नाम

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे बेहतरीन नाम देने के बारे में सोचते हैं। अगर आपके घर में नन्ही गुड़िया आई है तो आप देवियों के नाम पर उसके नाम रख सकते हैं।
Goddess Baby Name

बच्चों का नामकरण आजकल हर माता-पिता बहुत धूमधाम के साथ करते हैं। आजकल तो नाम रिवीलिंग सेरिमनी भी होने लगी है जिसमें बच्चों का नाम और उसका अर्थ बताया जाता है। अपने बच्चों को जिंदगी भर के लिए नाम के रूप में पहचान देना हर माता-पिता के लिए सबसे खूबसूरत पल होता है। इस पल को खास बनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

जब घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तब से उसके लिए अलग-अलग खूबसूरत नाम ढूंढे जाने लगते हैं। सभी चाहते हैं कि बच्चों का नाम और उसका मतलब बहुत ही खास होना चाहिए ताकि लोग उसे पसंद करें। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए प्यारा नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे।

बेटी के लिए नाम (Goddess Baby Name)

बेटियां हर घर की रौनक होती है। अपनी मौजूदगी से बेटियां पूरे घर को खुशियों से भर देती हैं। अगर आपके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है तो आप उसके लिए कोई ना कोई सुंदर नाम जरुर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपको देवी देवताओं से जुड़े हुए नाम बताते हैं। बहुत ही खास नाम है और उनके अर्थ बहुत ही प्यारे हैं।

आध्या

यह सुंदर सा नाम आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ पहले शक्ति होता है। यह माता दुर्गा के आने को नाम में से एक नाम है।

आर्या

यह भी एक सुंदर नाम है जो आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। नन्ही राजकुमारी के जीवन को खास बनाना चाहते हैं तो महान और सम्मानित अर्थ का यह नाम परफेक्ट रहेगा।

एका

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी नन्ही राजकुमारी के लिए चुन सकते हैं। इस नाम का अर्थ एकमात्र और अद्वितीय होता है। यह देवी दुर्गा के अनेकों नाम में से एक नाम है।

पार्वती

यह सुंदर सा नाम आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। यह देवी पार्वती से जुड़ा नाम है। यह प्रेम, भक्ति और शक्ति का प्रतीक है।

विद्या

यह खूबसूरत सा नाम आप अपनी लाडली बेटी को दे सकते हैं। इस प्यारे नाम का अर्ध ज्ञान और सीख होता है। यह आपकी बच्ची को बुद्धिमान बनने का काम करेगा।

लक्ष्मी

यह प्यारा सा नाम भी आप अपनी राजकुमारी को दे सकते हैं। ये धन, सौंदर्य और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी से जुड़ा नाम है। यह आपकी बच्ची के जीवन में सुख समृद्धि लाने का काम करेगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews