Hanuman Jayanti 2023: हनुमान चालीसा के इन 5 उपायों से दूर होंगे सारे कष्ट, खुलेंगे सफलता के द्वार

Hanuman Jayanti 2023: हनुमान चालीसा के इन 5 उपायों से दूर होंगे सारे कष्ट, खुलेंगे सफलता के द्वार

Hanuman Jayanti 2023: इस साल 6 अप्रैल को हनुमान जयंती का पर्व मनाया मनाया जाएगा। इस दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa Upay) का पाठ किया जाता है। हनुमान चालीसा के कुछ उपाय हनुमान जयंती के दिन आजमाने से बेहद लाभ होता है। हुनमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करते हैं।

दूर होगी आर्थिक समस्याएं

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए इस दिन हनुमान चालीसा को पीले रंग के वस्त्र में लपेट कर तिजोरी में रख दें। रोजाना उसकी पूजा करें। ऐसा करने से धन लाभ होता है।

नौकरी से जुड़ी बाधा होगी दूर

हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा को पीले रंग के कपड़े में लपेट कर कार्यस्थल पर रख दें। कोई काम शुरू करने से पहले एक बार पाठ जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।

दूर होगी राहु बाधा

राहु की बाधाओं से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ 11 बार करें। साथ ही काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

विवाह की समस्या होगी दूर

यदि आपके विवाह या वैवाहिक संबंधों में कोई समस्या हो रही है तो इस हनुमान चालीसा का पाठ 21 बार करें। और बजरंगबली के चरणों में गुलाब के फूल अर्पित करें।

सेहत के लिए उपाय

यदि घर में कोई अस्वस्थ है तो जितना संभव हो सके उस बीमार व्यक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ सुनाएं। ऐसा करने से आसपास की नकारात्मकता दूर हो जाती है और शरीर स्वस्थ होता है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो मान्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews