हरियाली तीज 2025: सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें व्रत से जुड़े ज़रूरी नियम

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज 2025 में सुहागिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां। जानें हरियाली तीज व्रत से जुड़े ज़रूरी नियम, पूजा का सही तरीका और व्रत में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। सही जानकारी से मिलेगा भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद।
Hariyali Teej 2025

हरियाली तीज का पर्व उत्तर भारत में विशेष रूप से महिलाओं के बीच आस्था और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। यह दिन खासतौर पर सुहागिनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जब वे अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं।

2025 में हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन शिव-पार्वती की पूजा का खास महत्व होता है। लेकिन बहुत सी महिलाएं बिना जानकारी के व्रत करते समय कुछ आम गलतियां कर बैठती हैं जो पूजा के फल को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए जानिए क्या करें और क्या नहीं।

व्रत से पहले जान लें ये ज़रूरी बातें

व्रत में करें इन नियमों का पालन

हरियाली तीज व्रत में निर्जल उपवास रखने का विशेष महत्व होता है। महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान कर लाल या हरे रंग के पारंपरिक वस्त्र पहनकर व्रत का संकल्प लें। पूजा में शिव-पार्वती की मूर्ति को मिट्टी या धातु की प्रतिमा से सजाएं और श्रृंगार की पूरी सामग्री अर्पित करें।

इन गलतियों से बचें नहीं तो पूजा का फल हो सकता है कम

बहुत सी महिलाएं अनजाने में कुछ गलतियां कर देती हैं जैसे व्रत के दौरान सो जाना, किसी पर गुस्सा करना या भोजन का स्वाद लेना। इस दिन पूरी श्रद्धा और संयम के साथ व्रत रखना चाहिए। व्रत के दौरान टीवी देखने या मोबाइल में लगे रहना भी व्रत की शुद्धता को भंग करता है।

इन चीज़ों को पूजा में ज़रूर करें शामिल

हरियाली तीज की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, मेहंदी, सिंदूर, कंघी, चूड़ियां और बिंदी जैसे सुहाग की चीज़ों को अर्पित करना शुभ माना जाता है। महिलाएं झूला झूलते हुए तीज के लोकगीत गाती हैं और समूह में मिलकर पूजा करती हैं। इससे सामूहिक ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews