मार्च में शुरू होगा हिन्दू नववर्ष, 30 साल बाद बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Astrology Zodiac Sign

Hindu New Year 2023: हिन्दू नववर्ष यानि 2080 का विक्रम संवत्सर अगले महीने शुरू होने जा रहा है। 22 मार्च से विक्रम संवत 2080 शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार 30 सालों बाद बेहद की शुभ और दुर्लभ संयोग बन रहा है। नए साल के राजा बुध हैं और मंत्री की जगह शुक्र की है। जिसका असर कर सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी के शुभ तो किसी के लिए अशुभ होगा। आइए जाने किन लोगों के लिए नववर्ष सुख और समृद्धि ले कर आता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए हिन्दू नववर्ष  बहुत ही शुभ होगा। आपकी मेहनत रंग रंग लगाएगी, जिससे किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है। अपने लक्ष्य से ध्यान ना भटकाए। छात्रों के लिए आने वाला दिन बहुत ही फलदायी होगा। करियर में भी बहार आ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत में सुधार आएगा

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आने वाला नववर्ष बहुत अच्छा रहेगा। जीवन में खुशियां दस्तक देगी। दोस्तों और रिश्तेदारों से संबंध अच्छे होंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

मिथुन राशि

नया हिन्दू वर्ष सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि हो सकती है। नौकरी के अवसर मिलेंगे। कारोबार में मुनाफा होगा।

मिथुन राशि

इस राशि जातकों के लिए विक्रम संवत 2080 बहुत ही लाभकारी होने वाला है । आपके व्यक्तित्व पर इसका असर पड़ेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। कार्य क्षेत्र और कारोबार में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। परिवार और दोस्तों का साथ मिलेगा।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews