नन्ही गुड़िया को दें जैन ग्रंथों से निकले 6 नाम, बहुत आकर्षक हैं इनके अर्थ

घर में जब नन्ही परी आती है तो यही कहते हैं कि लक्ष्मी आई है। अगर आपके घर में भी प्यारी गुड़िया आई है तो हम आपको हैं ग्रंथों से निकले कुछ प्यारे नाम बताते हैं।
Jain Baby Name

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे खूबसूरत और बेहतर नाम देने के बारे में सोचते हैं। सभी की इच्छा होती है कि नाम मॉडर्न और यूनिक होना चाहिए ताकि सभी उनकी तारीफ करें। अगर आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है तो आपकी भी यही इच्छा होगी कि उसका नाम प्यारा होना चाहिए।

दरअसल, हर व्यक्ति के नाम का उसके जीवन पर बहुत गहरा असर होता है। ऐसे में जब हम नामकरण कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि अर्थ अच्छा निकलता हो ताकि सकारात्मक गुण बच्चों में विकसित हो सके। नन्हे मेहमान का आगमन करने के बाद अगर आप कोई नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं।

जैन ग्रंथों से निकले बेटी के नाम (Jain Baby Name)

बेटियां तो हर घर की रौनक होती हैं और जिस घर में रहती हैं, वहां हमेशा सुख समृद्धि और खुशहाली छाई रहती है। अगर आपने नन्ही गुड़िया का स्वागत किया है तो हम जैन ग्रंथों से निकले कुछ प्यारे नाम लेकर आए हैं। उनके अर्थ भी बहुत ही शानदार है। चलिए यह लिस्ट देख लेते हैं।

आर्यिका

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो बोलने और सुनने में खूबसूरत लगेगा। अगर नन्ही परी को सम्मानपूर्वक नाम देना चाहते हैं तो यह बेस्ट रहेगा क्योंकि इसका अर्थ आदरणीय महिला होता है।

चारुश्री

चारु एक बहुत ही क्यूट नाम है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। जैन पद्मपुराण से निकले इस नाम का अर्थ रमणीय सुंदरता और कांति से युक्त स्त्री होता है।

देविला

बेटी को अगर कोई यूनिक नाम देना चाहते हैं तो यह बिल्कुल सही रहने वाला है। इस नाम का अर्थ दिव्य और देवीय गुणों से भरपूर व्यक्ति होता है।

प्रभवा

यह भी बहुत प्यारा नाम है जो आप लाडली बेटी को दे सकते हैं। इस प्यार से नाम का अर्थ श्रेष्ठ और शक्ति से भरपूर होता है।

श्रीदत्ता

यह प्यारा सा नाम भी नन्ही गुड़िया की बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ लक्ष्मी और लक्ष्मी से प्रदत्त होता है।

सुकांता

अगर आप कोई बहुत ही अलग नाम ढूंढ रहे हैं तो यह अच्छा रहने वाला है। इस नाम का अर्थ बहुत ही सुंदर और आकर्षक व्यक्ति होता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews