आ रहा है परीक्षा का समय! जाने दिमाग को तेज करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय

आ रहा है परीक्षा का समय! जाने दिमाग को तेज करने के लिए कुछ ज्योतिष उपाय

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बोर्ड की परीक्षाएं सामने आ रही हैं और हर छात्र को परीक्षा की तैयारीयों की चिंता भी हो रही है। वैसे तो हर व्यक्ति अपने जीवन में अच्छा करियर और पढ़ाई चाहता है और अपने दिमाग को सबसे ज्यादा तेज भी बनाना चाहता है। याददाश्त बढ़ाने के लिए एक व्यक्ति के जीवन में खानपान का बहुत महत्व होता है, कई लोग तो दिमाग को तेज करने के लिए कई दवाइयों का सेवन भी करते हैं। लेकिन उस में विफल हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई उपाय ऐसे हैं, जिसे अपने जीवन में अपनाकर दिमाग को तेज किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक व्यक्ति की बुद्धि और दिमाग पर कुंडली में ग्रहों की स्थिति का बहुत प्रभाव पड़ता है, जिसे कुछ उपायों से खत्म किया जा सकता है।

यह भी पढ़े… Covid-19: कोरोनावायरस से भी हो सकता है फायदा, कोविड -19 कम करता है “HIV” का खतरा

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चांदी की चेन गले में पहनने से चंद्रमा की स्थिति अच्छी होती है, जिससे बुद्धि तेज हो जाती है।  और अन्य कई बीमारियों को भी  दूर किया जा सकता है। बुधवार को दुर्गा सप्तशती का पाठ  करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, जिससे बुद्धि तेज होती है और अन्य कई मानसिक रोगों से भी छुटकारा मिलता है। सूर्य को नियमित जल चढ़ाना भी बुद्धि को बढ़ाने का काम करता है, ज्योतिष इस दौरान जल में थोड़ा सिंदूर और लाल फूल मिलाकर भी सूर्य को जल अर्पण करने की सलाह देते हैं। अपनी बुद्धि को तेज करने के लिए भगवान शिव जी का अभिषेक करने की सलाह दी ज्योतिष देते हैं। सरस्वती मां और हनुमान जी की पूजा करना भी शुभ माना जाता है। तो वहीं शनिवार को शनिदेव को तेल चढ़ाना भी अच्छा होता है।

प्राचीन काल से ही योग मनुष्य के शरीर के लिए बहुत लाभकारी होता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र भी सुबह जल्दी उठकर योग करने को शुभ बताता है। इससे बुद्धि भी तेज होती है और कुंडली में सूर्य और चंद्रमा की स्थिति भी संतुलित हो जाती है।अपने टाइम टेबल को सही रखना जरूरी होता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र सोने से 5 मिनट पहले इष्टदेव का स्मरण करने की सलाह देता है, इससे मन शांत रहता है और मानसिक रोग भी दूर होते हैं और नींद भी अच्छी आती है। मस्तिष्क स्वस्थ होगा तो बुद्धि तेज जरूर होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews