आने वाले बच्चे के लिए ढूंढ रहे हैं ट्रेंडिंग नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

Astro Tips

Baby Name: पहले के जमाने में लोग अपने बच्चों का भगवान के नाम पर नामकरण कर दिया करते थे। हम सभी ने अपने घरों में रामचंद्र, लक्ष्मी नारायण, गोपाल, कन्हैया, पार्वती, लक्ष्मी जैसे नाम सुने हैं। लेकिन आज के दौर में जब बच्चे का नामकरण करने की बात आती है, तो पेरेंट्स मॉडर्न और ट्रेडिंग नाम ढूंढते हैं। अगर आपके घर में भी आने वाले समय में किसी नन्हे मेहमान का आगमन होने वाला है और आप उसके लिए कुछ बेहतरीन नाम ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे नाम के बारे में बताते हैं जो आने वाले समय में ट्रेंड में रहने वाले हैं।

बच्चों के नामकरण की बारी आती है तो ट्रेडिंग और मॉडर्न नाम चर्चा में तो रहते हैं। लेकिन साथ ही लोगों के दिमाग में यह भी रहता है कि नाम ऐसा होना चाहिए जिसका सही अर्थ निकलता हो। उनके बच्चे का व्यक्तित्व और व्यवहार वैसा ही बन सके जैसा कि उसका नाम है और वह अपने जीवन में खूब यश और तरक्की प्राप्त करे।

विवान

अगर आप अपने आने वाले बच्चों को लेकर कोई क्यूट और खूबसूरत सा नाम ढूंढ रहे हैं तो विवान नाम बहुत ही शानदार रहने वाला है। इस नाम का अर्थ सूरज की किरणें और जिंदगी से भरा हुआ होता है। इस नाम का संबंध भगवान कृष्ण से बताया जाता है।

वेदांश

अगर आप अपने प्यारे बच्चे के लिए कुछ अच्छा सा नाम ढूंढ रहे हैं, तो यह बहुत ही खूबसूरत नाम है। वेदांश का मतलब वेद का अंश या हिस्सा होता है। बच्चे के लिए ये नाम अच्छा लगेगा।

विहान

अगर आप अपने आने वाले बच्चों के लिए बेहतरीन नाम की तलाश कर रहे हैं तो विहान बिल्कुल बेस्ट रहने वाला है। इस नाम का अर्थ रोशनी से भरी हुई सुबह होता है। इस नाम के असर से आपके बच्चे का जीवन भी हमेशा जगमगाती रोशनी की तरह चमचमाता रहेगा।

हितांश

ये बच्चे के लिए बहुत क्यूट सा नाम होने वाला है। ये एक ट्रेडिंग नाम है जिसका अर्थ प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनुकूल बने रहना और हमेशा खुशी की कामना करना है।

वरुण

क्यूट से बेबी बॉय के लिए ये नाम शानदार रहेगा। यह नाम जल के देवता वरुण का है जो कहीं ना कहीं व्यक्ति के जीवन के संचालक है। बच्चे के जीवन पर इसका गहरा असर होगा।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews