ट्विंस बेबी गर्ल्स को दें ये प्यारे नाम, यहां देखें नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

baby names

Baby Name: हर व्यक्ति के जीवन में बच्चों का आगमन उसे उत्साह से भर देता है। नन्हे कदम घर में ढेर सारी खुशियों की आहट लेकर आते हैं। अगर आपके घर में भी नन्हे मेहमानों का आगमन हुआ है तो उसके लिए कोई प्यारा सा नाम ढूंढा जा रहा होगा। आजकल बच्चों के ट्रेंडी और यूनिक नाम ढूंढे जाते है। अगर आपके घर में जुड़वा बेटियां हुई है और आप उन्हें कुछ प्यारा नाम देना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ सुंदर नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। चलिए यह नाम और उनके अर्थ जानते हैं।

आशी-आशिता

यह जुड़वा बेटियों को देने के लिए बहुत ही खूबसूरत नाम हैं। ये थोड़े यूनिक भी हैं, जिनका अर्थ खुशी होता है।

देविना-देविका

अगर आप कोई मॉडर्न नाम तलाश रहे हैं तो बच्चियों को यह नाम दिया जा सकता है। इस नाम में धार्मिक टच भी जुड़ा हुआ है क्योंकि इसका अर्थ देवी होता है।

चारू-चार्वी

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो बेबी गर्ल्स के लिए बेस्ट रहेंगे। अगर आप अपनी सुंदर सी बच्चियों को प्यारा नाम देना चाहते हैं तो यह बिल्कुल सही रहेगा क्योंकि इसका अर्थ भी खूबसूरत होता है।

देवांगी-देव्यांशी

नन्ही परियों को अगर कोई सुंदर नाम देना चाहते हैं तो यह नाम भी प्यारे रहेंगे। इस नाम का अर्थ दिव्य होता है जो आपके बच्चों के पर्सनैलिटी को सबसे अलग और अच्छी बनाएगा।

मोहिनी-श्रेया

अपनी क्यूट बच्चियों के लिए आप भी इन नामों का चयन कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ सबसे सुंदर होता है।

अंतरा-अक्षरा

अगर बच्चियों के लिए सुंदर सा नाम ढूंढ रहे हैं तो ये बहुत ही प्यारे नाम है। ये संगीत के स्वरों के नाम हैं, जो बच्चियों में लिए बेस्ट है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews