नन्ही राजकुमारी को दें ये सौभाग्यशाली नाम, हर मोड़ पर सफलता चूमेगी कदम

हर माता पिता अपने बच्चों के सौभाग्यशाली जीवन की कामना करते हैं। वह चाहते हैं कि उनका बच्चा खुशहाली और समृद्धि से भरपूर जीवन जी सके। बच्चों के कुछ खास नाम पेरेंट्स की इस इच्छा को पूरा कर सकते हैं।
Lucky Baby Name

Image Credit: Bannersweb2 and Freepik

घर पर नन्हे मेहमान के आगमन के बाद माता-पिता से लेकर दादा-दादी, नाना-नानी और जितने भी सदस्य होते हैं किसी की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। सभी घर आए नन्हे सदस्य का ख्याल रखने और उससे जुड़ी चीजों को बेहतर बनाने में जुट जाते हैं। हर कोई बच्चों से जुड़ी चीज को खास बनाने की कोशिश करता है ताकि नन्हे मेहमान की चहकती हुई हंसी को देख सके।

नन्हे सदस्य के घर में आने के बाद उसके लिए सुंदर सा नाम ढूंढने का काम भी शुरू हो जाता है। नामकरण संस्कार हर व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है, जिसे हर माता-पिता पूरे रीति रिवाज के साथ निभाते हैं। सभी की इच्छा होती है कि उनके बच्चे का नाम अर्थ पूर्ण होना चाहिए ताकि जीवन में सकारात्मकता आए चलिए आज ऐसे नाम जान लेते हैं जो आपके बच्चे और परिवार के जीवन में सौभाग्य लाने का काम करेंगे।

रूद्रम (Lucky Baby Name) 

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपने नन्हे मेहमान को दे सकते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं से जुड़ा हुआ यह नाम भगवान शिव के अनेकों नाम में से एक है। यह सौभाग्य और शुभता का प्रतीक है।

नायरा

अगर अपने घर में नन्ही गुड़िया का स्वागत किया है तो आप उसे यह नाम दे सकते हैं। यह सुंदरता और खुशहाली से जुड़ा नाम है। यह आपकी बच्ची के जीवन को खुशियों से भर देगा।

ताशी

यह प्यारा नाम भी बेटी के लिए परफेक्ट रहेगा। जो लोग छोटा और सुंदर नाम ढूंढ रहे हैं वह अपने बच्चों को यह नाम दे सकते हैं। यह समृद्धि को दर्शाने वाला नाम है, जो बच्ची को सौभाग्यशाली जीवन देगा।

रिध्या

यह एक यूनिक नाम है जो नन्ही गुड़िया के लिए चुना जा सकता है। यह नाम प्राकृतिक सुंदरता और सौभाग्य को दर्शाने का काम करता है। इस नाम के लोगों का प्रकृति से गहरा संबंध होता है। ये बेटी को जीवन को सौभाग्य से जोड़ देगा।

आरोही

यह बहुत ही प्यारा नाम है जो आप अपनी नन्ही गुड़िया को दे सकते हैं। यह बच्चे के जीवन में उन्नति और भाग्य लेकर आएगा। इस नाम के बच्चे हमेशा सफलता हासिल करते हैं और इन्हें समृद्धि की कमी नहीं होती।

शुभी

यह एक यूनिक नाम है जो प्यारी राजकुमारी को दिया जा सकता है। यह किस्मत और सौभाग्य को दर्शाने वाला नाम है। इस नाम के बच्चों की उपस्थिति हर जगह भाग्य को आकर्षित करती है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews