Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के लिए बनाएं ये भोग, होता है स्वदिष्ट और बनाने में आसान, जानें विधि

carrot kheer

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार देवों के देव महादेव को समर्पित होता है। हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती। इस साल 2024 में महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च यानी शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तजन विधि विधान से भगवान शंकर की पूजा करते हैं अभिषेक करते हैं, तरह-तरह के उपाय करते हैं साथ ही साथ भगवान शंकर की पसंदीदा चीजों का भोग लगाते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि ऐसा क्या भोग लगाया जाए जिससे भगवान शंकर प्रसन्न हो जाए तो हम आपको बता दें, कि भगवान शंकर को खीर अत्यंत प्रिय है। इसलिए इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शंकर के लिए स्वादिष्ट खीर बनाएं। इसी के चलते आज हम आपके लिए आसान और स्वादिष्ट खीर की रेसिपी लेकर आए हैं जिसे आप महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर के लिए भोग में बना सकते हैं, तो चलिए जान लेते हैं रेसिपी।

भोग के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट खीर

सामग्री:

1 कप बासमती चावल

2 कप दूध

1 कप पानी

1/2 कप कद्दूकस की हुई गाजर

1/2 कप संतरे का रस

1/4 कप चीनी

1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1/4 छोटा चम्मच केसर के धागे

1 बड़ा चम्मच बादाम, कटा हुआ

1 बड़ा चम्मच पिस्ता, कटा हुआ

विधि:

1. चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
2.एक भारी तले के बर्तन में दूध और पानी डालकर उबाल लें।
3.उबलते दूध में चावल डालें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक या चावल के नरम होने तक पकाएं।
4.गाजर और संतरे का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
5.आंच धीमी कर दें और 10-15 मिनट तक या गाजर के नरम होने तक पकाएं।
6.चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
7.5 मिनट तक या चीनी के घुलने तक पकाएं।
8.गैस बंद कर दें और खीर को ठंडा होने दें।बादाम और पिस्ता से सजाकर परोसें।

टिप्स:

1. आप खीर में अपनी पसंद के अनुसार अन्य सूखे मेवे भी डाल सकते हैं।
2. खीर को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं।
3. खीर को ठंडा करके या गरम गरम भी चढ़ा सकते हैं।

2. पंचामृत

सामग्री:

दूध – 1 कप

दही – 1 कप

घी – 1 चम्मच

शहद – 1 चम्मच

गंगाजल – 1 चम्मच

विधि:

1. सभी सामग्रियों को एक बर्तन में मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं।

2. पंचामृत को भगवान शिव को चढ़ाएं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews