Hindi News

मांगलिक जातक होते हैं भाग्यशाली, सच बोलने से कभी नहीं कतराते!

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
ज्योतिष शास्त्र में मांगलिक दोष को लेकर बहुत सारी धारणाएं प्रचलित है। कुछ लोग इसे दोष मानते हैं, तो कुछ लोग इसे विशेष गुणों से भरपूर मानते हैं।
मांगलिक जातक होते हैं भाग्यशाली, सच बोलने से कभी नहीं कतराते!

किसी भी व्यक्ति के जीवन में राशि का बहुत बड़ा महत्व होता है। राशिफल (Rashifal) की गणना कुंडली में स्थित ग्रह और नक्षत्र की स्थिति पर निर्भर करता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में मांगलिक दोष को लेकर बहुत सारी धारणाएं प्रचलित है। कुछ लोग इसे दोष मानते हैं, तो कुछ लोग इसे विशेष गुणों से भरपूर मानते हैं। अक्सर आपने सुना होगा मांगलिक होने पर विवाह में अड़चनें आती है।

ज्योतिष शास्त्रों की माने तो मांगलिक व्यक्ति अपने व्यक्तित्व के कारण बेहद भाग्यशाली होते हैं। मंगल ग्रह का प्रभाव उनके जीवन में शक्ति प्रदान करते हैं, जिससे उन्हें हर कठिनाइयों को सफलतापूर्वक पर करने का साहस मिलता है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातक यदि मांगलिक है, तो उनका स्वभाव और ऊर्जावान होता है। वह किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ निभाते हैं। वह खुद को इतना अलग बनाते हैं कि भीड़ से अलग नजर आएं। ऐसे लोग बातचीत में सालीनता रखते हैं, जिससे हर कोई उनसे बात करना पसंद करता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक यदि मांगलिक हैं, तो वह किसी भी चुनौती से नहीं घबराते हैं, बल्कि वह निडर और साहसी होते हैं, जो किसी भी कठिन परिस्थिति का डटकर सामना करते हैं और सफलता की राह खुद बनाते हैं। उन्हें खुद पर काफी ज्यादा आत्मविश्वास होता है, जिस कारण वह सफल भी होते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक दोहरे व्यक्तित्व वाले नहीं होते हैं। यदि वह मांगलिक हैं, तो उनके मन में जो होता है वह सामने से भी नजर आता है। किसी भी बात को बिना डरे बोलने से नहीं कतराते हैं। यह सच को बेधड़क रखने की क्षमता रखते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक यदि मांगलिक हैं, तो वह स्वतंत्र होकर जीना पसंद करते हैं। इन्हें दूसरों की बात के बजाय खुद पर ज्यादा भरोसा रहता है। यह किसी भी बात नहीं थोड़ी जल्दबाजी जरूर करते हैं, लेकिन अंत में इन्हें बेहतर परिणाम नहीं मिलता है। यह अपने धैर्य और विवेक से किसी भी कार्य को करने में सफलता हासिल करते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews