Hindi News

L अक्षर से नन्ही गुड़िया को दें ये मॉडर्न नाम, एकदम परफेक्ट है इनके अर्थ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर माता-पिता अपने बच्चों को बहुत ही सुंदर और खूबसूरत नाम देना चाहते हैं। अगर आपने घर में प्यारी गुड़िया का स्वागत किया है, तो आप L अक्षर से उसे नाम दे सकते हैं।
L अक्षर से नन्ही गुड़िया को दें ये मॉडर्न नाम, एकदम परफेक्ट है इनके अर्थ

बेटियां हर माता पिता के दिल की धड़कन होती हैं। जिस घर में बेटियां रहती है वहां हमेशा खुशियों की बहार देखने को मिलती है। जब ये नन्हे कदम घर में पड़ते हैं तो हर किसी का दिल खुश हो जाता है। सभी दिल खोलकर लक्ष्मी समान बिटिया का स्वागत करते हैं। इनका ध्यान भी फूल की किसी कोमल कली की तरह रखा जाता है। इन्हें प्यार भी बेटों से ज्यादा किया जाता है।

जब घर में कोई भी नन्हा मेहमान आता है तो उसका सभी लोग दिल खोलकर स्वागत करते हैं। इसी के साथ तरह-तरह की रीति रिवाज भी शुरू हो जाते हैं। अगर आपने नन्ही परी का स्वागत किया है तो आप उसके लिए कोई ना कोई सुंदर नाम भी जरूर ढूंढ रहे होंगे। आज हम आपके लिए L अक्षर से नाम लेकर आए हैं।

बेटी के लिए नाम (Modern Baby Name)

नामकरण संस्कार का हिंदू धर्म में बहुत महत्व माना गया है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके जरिए नाम के रूप में एक व्यक्ति को जीवन भर की पहचान दी जाती है। नामकरण के लिए नाम का अक्षर बच्चों की जन्म की तिथि और समय के मुताबिक निकाला जाता है। अगर आपकी नन्ही गुड़िया का नाम आपको L अक्षर पर रखना है तो हम कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं। चलिए यह नाम और उनके अर्थ जान लेते हैं।

लास्यावी

यह बहुत ही खूबसूरत नाम है जो आप अपनी लाडली बिटिया को दे सकते हैं। जिसकी मुस्कान देवी के समान होती है उसे यही कहा जाता है।

लावण्या

यह प्यारा सा नाम भी आपकी नन्ही परी के लिए बेस्ट रहने वाला है। जिन लोगों को यूनिक नाम की तलाश है वह इस पर बच्चों का नामकरण कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ सुंदरता और ईश्वर की कृपा होता है।

लियाना

यह एक हटकर नाम है जिस पर बच्ची का नामकरण किया जा सकता है। इस नाम का अर्थ कोमल और परियों सी बेटी होता है।

लविका

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपनी छोटी सी गुड़िया को दे सकते हैं। लविका नाम का अर्थ बहुत प्यारा और सुंदर होता है।

लिथिशा

यह एक बहुत ही हटकर नाम है जो आपने अब तक नहीं सुना होगा। इस नाम का अर्थ खुशी, समृद्धि और खुशहाली होता है।

लीशा

आप अपनी नन्ही गुड़िया को यह नाम भी दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ महान और ऊंचा होता है। उच्च पद पर रहने वाले व्यक्ति को यही कहा जाता है।

लेकिशा

अगर आपको सबसे अलग नाम चाहिए तो आप नन्ही परी का नामकरण इस पर कर सकते हैं। इस नाम का अर्थ जीवन और जिंदगी होता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews