Vastu Tips: घर में इन पौधों को लगाने की ना करें गलती, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Diwali 2023

Vastu Tips For Plants: वास्तु शास्त्र के मुताबिक पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुत असर पड़ता है। यह कहा जाता है कि घर में पौधे लगाने से पहले वास्तु में दी गई बातों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए। पौधों को उचित दिशा में लगाने से कई तरह के संकटों से मुक्ति मिलती है और घर का वास्तु दोष दूर होता है। हम आपको कुछ ऐसे पेड़ पौधे के बारे में बताते हैं जिन्हें घर में नहीं लगाना चाहिए।

घर में हरे भरे पौधे रहते हैं तो सकारात्मकता का संचार बना रहता है और जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है। लेकिन वास्तु के मुताबिक कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो दोष का कारण बनते हैं और जीवन में परेशानी उत्पन्न करने लगते हैं। इसका प्रभाव घर के सदस्यों के जीवन पर देखने को मिलता है इसीलिए नकारात्मकता फैलाने वाले पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

अपनाएं ये Vastu Tips For Plants

  • वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में कैक्टस, नींबू और कांटेदार पेड़ पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
  • जिन पौधों में से दूध निकलता है उन्हें लगाने से बचना चाहिए। इस तरह के पौधे अशुभ होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं जिससे घर की शांति भंग होती है।
  • गुलाब के पौधे को घर में लगाना शुभ माना जाता है लेकिन इसमें भी वास्तु का एक नियम दिया गया है। गुलाब कई रंग के होते हैं, ध्यान रखें कि काला गुलाब ना लगाएं इससे चिंता का वातावरण घर में बढ़ता है।
  • घर में कभी भी इस तरह के पौधे ना लगाएं जो मधुमक्खी, सांप और उल्लू जैसे जानवरों को अपनी और आकर्षित करते हैं। यह सुरक्षा के हिसाब से लगाना तो गलत है ही इससे घर के वास्तु दोष में भी परेशानी उत्पन्न होती है।
  • वास्तु के मुताबिक घर की किसी दीवार या कोने में अगर पीपल का पौधा उग गया है तो उसे तुरंत हटा दें। क्योंकि घर में लगा पीपल का पेड़ नकारात्मकता उत्पन्न करता है।
  • घर में लगा हुआ कोई पौधा अगर सूख रहा है तो उसे तुरंत ही हटा दें। सूखे पौधे नकारात्मकता का संचार करते हैं और महालक्ष्मी रुष्ट होती हैं।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews