Hindi News

Name Astrology : अपार धन दौलत के मालिक होते हैं इन नामाक्षर के लोग, मां लक्ष्मी की रहती है कृपा

Written by:Ayushi Jain
Published:
Name Astrology : अपार धन दौलत के मालिक होते हैं इन नामाक्षर के लोग, मां लक्ष्मी की रहती है कृपा

Name Astrology : ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष एक ऐसी विधा होती है जो इंसान के नाम के पहले अक्षर से ही उसके जीवन से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर देती हैं। अगर किसी व्यक्ति के पास उसकी कुंडली या उससे जुड़ी पर्याप्त जानकारी ना हो तो भी वह अपने बारे में अपने नाम के पहले अक्षर से ही सब कुछ जान सकता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर से ही व्यक्ति की पर्सनालिटी, भविष्य और स्वभाव के बारे में सब कुछ पता होता है।

नाम का हर लड़की और लड़के के जीवन पर काफी ज्यादा असर देखने को मिलता है। व्यक्ति का नाम ही उसकी पहचान है। अगर ये नहीं होता तो दुनिया में किसी की पहचान नहीं होती। ऐसे में अगर आपके पास भी आपकी कुंडली नहीं है और आप अपनी राशि के बारे में जानना चाहते हैं तो आप अपने नाम के अक्षर से सब कुछ जान सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे नामाक्षर के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपार धन दौलत के मालिक होते हैं। इन जातकों पर हमेशा मां लक्ष्मी की असीम कृपा बनी रहती हैं। ये लोग आलीशान जीवन जीना पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं इन जातकों के बारे में सब कुछ –

Name Astrology : ये है वो नामाक्षर

A नाम अक्षर के लोगों को बेहद मेहंदी और धैर्यवान माना जाता है। इन लोगों के पास धन की कमी नहीं होती है। यह अपने मेहनत के बल पर ही ऊंचाइयों को हासिल करते हैं। यह कठिन से कठिन परिस्थितियों में लड़ना जानते हैं। हालांकि यह थोड़े सेंसिटिव होते हैं। इस वजह से इन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन यह उन समस्याओं से जीत कर आगे बढ़ जाते हैं। इन जातकों को जन्म से ही लकी माना जाता है।

H नाम अक्षर के लोगों का दिमाग काफी तेज होता है। इनके पास व्यापार और नौकरी करने का काफी अच्छा दिमाग होता है। जिसकी वजह से इनके पास धन की कभी कमी नहीं होती है। इन लोगों को नौकरी और व्यापार में भी खूब तरक्की मिलती है। इन लोगों में लीडरशिप क्वालिटी होती है। यह दूसरों को अच्छे से लीड करना चाहते हैं। जन्म के बाद से ही इनका जीवन काफी ज्यादा सफलता पूर्ण माना जाता है। हालांकि कुछ परेशानियों का सामना नए जीवन में करना पड़ता है। लेकिन उन सब से जीतकर ही आगे निकल जाते हैं।

S नाम अक्षर के लोगों को हर फील्ड में बेहतर माना जाता है। यह लोग फील्ड में ज्यादा नेतृत्व करते दिखाई देते हैं। इन लोगों का काम बेहद अच्छा होता है। जो लोगों को आकर्षित करता है। यह लोग वफादार होते हैं। हर क्षेत्र में सफलता जल्द प्राप्त करते हैं।इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है। इन्हें जन्म से ही धनवान माना जाता है।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews