अब श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, शुरू हुई नई दर्शन व्यवस्था

अब श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, शुरू हुई नई दर्शन व्यवस्था

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। महाकालेश्वर दर्शन करने आने वाले हर श्रद्धालु की इच्छा होती है कि वह गर्भगृह में जाकर बाबा के दर्शन कर सके। इसी कड़ी में महाकाल मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए सामान्य श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में दर्शन व्यवस्था शुरू कर दी है। पिछले दो महीने से श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद था, अब कम भीड़ को देखते हुए इसे शुरू कर दिया गया है।

भक्तों की इच्छा को देखते हुए दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति दी गई है। महाकाल में गर्भगृह दर्शन शुरू होने की जानकारी लगते ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। श्रद्धालुओं की लंबी कतार गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहर तक दिखाई दी। हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य श्रावण महीने को देखते हुए 21 जून से मंदिर समिति ने गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगाई थी।

Must Read- कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सचिन पायलट ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

महाकाल मंदिर के प्रशासन गणेश कुमार धाकड़ के मुताबिक मंगलवार से सामान्य श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश शुरू किया गया है। भीड़ की स्थिति को देखते हुए आगे की व्यवस्था जमाई जाएगी। सामान्य दर्शनार्थियों के प्रवेश के दौरान शीघ्र दर्शन, 1500 रुपए वाले टिकट और प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews