Hindi News

कठोर दिल के होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, गुस्से में कर बैठते हैं खुद का नुकसान

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर व्यक्ति की राशि की तरह मूलांक का भी उसके जीवन पर गहरा असर होता है। चलिए हम आपको उन लोगों के बारे में बताते हैं जो बहुत जिद्दी लेकिन मेहनती होते हैं।
कठोर दिल के होते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, गुस्से में कर बैठते हैं खुद का नुकसान

अंक शास्त्र (Numerology) ज्योतिष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो अंकों की सहायता से व्यक्तित्व, जीवन और भविष्य की जानकारी देता है। अगर हम अपने जीवन और आने वाले भविष्य के बारे में समझना चाहते हैं, तो इन अंकों की सहायता से सब कुछ जान सकते हैं। दरअसल ग्रहों और राशि की तरह नंबरों का भी हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर होता है।

हर व्यक्ति के मूलांक से उसके स्वभाव और सोच को काफी हद तक पहचाना जा सकता है। कुछ लोग तो ऐसे होते हैं जो बहुत भावुक होते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पत्थर दिल कहा जाता है। आज हम आपको ऐसे ही लोगों के बारे में बताते हैं जो अगर गुस्से में आ जाते हैं जो किसी की नहीं सुनते। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 8 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 कहलाता है। अंक शास्त्र में इसे शनि का नंबर बताया गया है। यह लोग अनुशासन पसंद और न्यायप्रिय होते हैं।

गंभीर और पत्थर दिल

इस मूलांक के लोगों पर शनि ग्रह का काफी प्रभाव देखने को मिलता है। इन्हें सही बातें पसंद होती है यह कभी भी गलत का साथ नहीं देते। यह लोग न्याय पसंद करते हैं और जो नियमों के विपरीत जाता है वह इन्हें पसंद नहीं आता। यह स्वभाव से काफी गंभीर होते हैं जिस वजह से इन्हें कठोर और पत्थर दिल कहा जाता है।

गुस्से पर नहीं होता कंट्रोल

इस मूलांक के लोगों को गुस्सा बहुत अधिक आता है। कभी-कभी इतना ज्यादा गुस्सा करने लगते हैं कि इन्हें कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इस गुस्से में आकर यह खुद के लिए भी नुकसान कर बैठते हैं। इन्हें मनमानी करना अच्छा लगता है और दूसरों की बातें यह बिल्कुल नहीं सुनते। यह हर काम अपने हिसाब से करना पसंद करते हैं।

करने पड़ते है संघर्ष

इस मूलांक के लोगों को अपने जीवन में संघर्षों का सामना ज्यादा करना पड़ता है। वैसे तो यह बहुत अच्छे होते हैं लेकिन फिर भी संघर्ष इनका पीछा नहीं छोड़ते। अल्लाह की मुश्किलों से घबराने की जगह यह मेहनत करते हैं और अपनी जिद से सफलता तक जरूर पहुंचते हैं।

नहीं होते इमोशनल

इस मूलांक के लोग कठोर दिल के होते हैं। यह बहुत आसानी से इमोशन में नहीं बहते और ना ही किसी की बातों में आते हैं। हालांकि, जो इनके दिल के करीब होता है यह उसके लिए सब कुछ लुटाने को तैयार होते हैं। अपने तरीके से जीवन जीना पसंद होता है। यह अक्सर मनमानी करते रहते हैं।

आत्मविश्वास से भरपूर

इस मूलांक के लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इसी कॉन्फिडेंस की वजह से इन्हें अपने फैसलों पर बहुत विश्वास होता है। इन्हें लगता है कि जो यह सोच रहे हैं वह सही है। जीवन में दखलंदाजी करने वाले लोगों से यह दूर रहते हैं। इनकी से दिन है फसलों पर कायम रखती है।

क्या हैं इनकी खूबियां

यह लोग कहे तो पत्थर दिल जाते हैं लेकिन इसके बावजूद भी काफी मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ते हैं। यह अपना हर काम ईमानदारी और लगन से पूरा करते हैं। अगर एक बार कोई काम हाथ में ले लेते हैं तो उसे पूरा किए बिना नहीं मानते।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews