Numerology : इस मूलांक के लोग होते हैं बहुत दिमागदार, जीत लेते है हर किसी का दिल

Numerology horoscope

धर्म, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में लोगों के जीवन से जुड़ी हर बात बता दी जाती है। दरअसल वैदिक ज्योतिष (Vedic astrology) में नौ ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य ,उनके जीवन, उनके व्यक्तित्व के बारे में सब कुछ पता लगाकर बता दिया जाता है। ऐसे में इन्हीं में से एक है अंक शास्त्र (Numerology)। जी हां, अंक शास्त्र के मुताबिक, व्यक्ति के जीवन की तारीख से ही उसके जन्म से जुड़ी हर बात बता दी जाती है कि उसका भविष्य कैसा होगा, उसका स्वभाव कैसा है, उसका जीवन आगे का कैसा बीतेगा और उसके पास धन की कमी होगी या नहीं।

आपको बता दें, आज हम आपको अंक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों का जन्म 2,11,20, 29 तारीख के दिन हुआ है और जिनका जन्म मूलांक 2 है, उनके बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपका की जन्म तारीख में हुआ है, तो आप ही अपने बारे में आर्टिकल से पता कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मूलांक 2 वाले लोगों के बारे में कुछ खास बातें।

Must Read : ट्विटर पर Alia Bhatt के बायकॉट की मांग, Darlings की रिलीज से पहले हंगामा

numerology

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का जन्म मूलांक 2 में हुआ है वह मन के धनी होते हैं। इनके पास कभी भी धन की कमी नहीं होती है। यह हर कार्य में सफलता जल्द से जल्द पा लेते हैं। इनकी बुद्धि बहुत ही तेज होती है। ऐसे में यह किसी भी कार्य को अगर एक बार करने की ठान लेते हैं तो उसे पूरा करके और लगन से पूरा करते हैं। यह लोग दूसरों को भी जल अट्रैक्ट कर लेते हैं। इतना ही नहीं यह दूसरों का दिल जीतना भी जानते हैं। इनकी खास बात यह है कि यह किसी भी परिस्थिति से लड़ना जानते हैं। यह कभी भी किसी चीज के लिए हार नहीं मानते।

बात की जाए धन की तो जल्दी जातक का जन्म मूलांक 2 में होता है। वह धन जमा करने में सबसे ज्यादा माहिर होते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती इतना ही नहीं यह नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी खूब नाम कमाते हैं। इनके अंदर संगीत गायन लेखन कला आदि सब कुछ होता है।

बात करें सफलता की तो इन्हें हर काम में जल्द ही सफलता मिल जाती है, क्योंकि यह लोग अपने काम को लगन से करते हैं। इतना ही नहीं अपने काम को पूरी क्रिएटिविटी के साथ करते हैं। जिस वजह से इन्हें प्रसिद्धि भी खूब मिलती है। इन लोगों के अंदर आत्मविश्वास भी कूट-कूट कर भरा होता है। हालांकि यह लोग किसी भी बात का तुरंत निर्णय नहीं ले पाते हैं। लेकिन जब भी यह लेते हैं तो उसमें भी इन्हें सफलता ही मिलती है। बात करें शुभ दिन की तो इन जातकों के लिए हर दिन शुभ होता है। लेकिन सबसे ज्यादा इनके लिए तिथियां विशेष रूप से शुभ मानी जाती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews