क्या आपको भी नजर आ रहे हैं ये एंजल नंबर्स? जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन, होंगे बड़े बदलाव

Numerology

Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो व्यक्ति के जीवन के बारे में हर तरह के खुलासे करने में सक्षम है। व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा है और वह भविष्य में किन परिस्थितियों का सामना करेगा यह सब कुछ इसके जरिए पता किया जा सकता है। जिस तरह से ज्योतिष में 12 राशियों के जरिए सब कुछ पता किया जाता है। उसे तरह से अंक शास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर सब कुछ पता चलता है।

जन्मतिथि के जरिए प्राप्त होने वाले भाग्यांक और मूलांक के अलावा अंक ज्योतिष में कई तरह के अंकों का उल्लेख दिया गया है। इन सभी नंबरों की अपने-अपने अलग अर्थ है जो हमारे जीवन पर गहरा असर डालने का काम करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हमें कुछ नंबर बार-बार नजर आते हैं। वैसे तो हम इन्हें सामान्य समझते हैं लेकिन अंक ज्योतिष में इनका काफी महत्व होता है। चलिए आज हम आपको इन एंजल नंबर्स की जानकारी देते हैं और इसे जो मान्यताएं जुड़ी हुई है वह भी आपको बताते हैं।

111

अगर आपको बार-बार 111 नंबर दिखाता है तो इस अंक ज्योतिष में काफी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति को यह नंबर बार-बार नजर आता हो उसके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है और वह आध्यात्मिक होता चला जाता है।

222

जिन जातकों को ये नंबर बार-बार दिखता है यह उनके जीवन में आने वाली सुख-शांति का संदेश होता है। यह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आता है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल रहता है।

333

यह नंबर व्यक्ति में क्रिएटिविटी का संचार करता है। यह नंबर आपको दिखाई दे रहा है इसका मतलब जीवन में रोमांचक मोड़ आने वाले हैं और आपको रचनात्मक गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा।

444

अगर आप बार-बार इस नंबर को देख रहे हैं तो समझिए कि यह बहुत ही शुभ है। यह नंबर आपके जीवन में चल रही सारी बाधाओं को दूर कर देगा और सुख समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि करेगा।

555

यह नंबर भी काफी शुभ माना गया है। मान्यताओं के मुताबिक यह व्यक्ति में आध्यात्मिक शक्ति बढ़ाने का काम करता है। अगर यह आपको दिखाई दे रहा है इसका मतलब है कि सकारात्मक बदलाव आपका इंतजार कर रहे हैं।

11:11

अगर आप इस तरह का नंबर बार-बार देख रहे हैं इसका मतलब है कि सुख-समृद्धि का आगमन आपके जीवन में होने वाला है। जो लोग इस तरह का नंबर बार-बार देखते हैं उनके जीवन की सारी परेशानियां खत्म होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस तरह के लोग मुश्किलें सामने आने के बाद भी लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews