पलाश का फूल कर देगा आपको मालामाल, इन 2 उपायों से होगी धन की वर्षा, जानें यहाँ

पलाश का फूल कर देगा आपको मालामाल, इन 2 उपायों से होगी धन की वर्षा, जानें यहाँ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वास्तु शास्त्र के कई ऐसे फूल और पौधे होते हैं, जो जीवन में सुख समृद्धि लाते हैं। इन फूलों को घर में रखना ही शुभ होगा है। उन्हीं फूलों में एक है पलाश का फूल (Palash Flower)। यह फूल बहुत ही शुभ माना जाता है और घर में इसके पौधे को लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है। इस पौधे को घर में लगाने से कभी भी पैसों की कमी नहीं आती और घर हमेशा भरा-पूरा रहता है। ऐसा माना जाता है की पलाश के फूल में त्रिदेव का वास होता है। यह दिखने में जितना खूबसूरत होता है, उससे कई ज्यादा यह लाभकारी होता है। कहा जाता है की घर में इस पौधे को लगाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है। पलाश के पौधे को कभी भी आग्नेय कोण में नहीं लगाना चाहिए। तो आइए जानें पलाश फूल के वो उपाय जिससे आपके घर में धन की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़े… बाबा Mahakal की निकली सवारी, सीएम शिवराज पत्नी सहित हुए शामिल, पूजा कर प्रदेशवसियों की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

पलाश के फूल के साथ हल्दी गांठ होती है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पलाश के फूल को हल्दी की गांठ के साथ तिजोरी में रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। गुरुवार के दिन पलाश के फूल को हल्दी की गांठ के साथ तिजोरी में रखने से अद्भुत परिणाम नजर आते हैं। एकादशी के दिन यह उपाय करना और भी शुभ होता है।

यह भी पढ़े… Central Bank Vacancy: यहाँ 45 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें डीटेल

पलाश के फूल और लाल कपड़ा

तिजोरी में पलाश का फूल रखना बहुत शुभ होता है। यदि आप भी चाहते हैं की आपकी तिजोरी कभी खाली ना हो, तो आप ये उपाय आजमा सकते हैं। पलाश के फूल को किसी भी लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। ध्यान रखें की यह कपड़ा समय-समय पर बदलता रहे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप ताजे फूल रख रहे हैं या सूखे, दोनों ही लाभदायक माने जाते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते हैं। यह केवल मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है। कृपया विद्वानों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews