बाबा Mahakal की निकली सवारी, सीएम शिवराज पत्नी सहित हुए शामिल, पूजा कर प्रदेशवसियों की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

बाबा Mahakal की निकली सवारी, सीएम शिवराज पत्नी सहित हुए शामिल, पूजा कर प्रदेशवसियों की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। सावन के तीसरे सोमवार को आज बाबा महाकाल (Mahakal) की सवारी शाही ठाट बाट के साथ के साथ निकली। लाखों की संख्या में शामिल बाबा महाकाल के भक्तों ने उज्जैन को बाबा महाकाल के जयकारों से आसमान को गूंजा दिया। सवारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan), पत्नी साधना सिंह के साथ शामिल हुए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज सावन के तीसरे सोमवार (Monday of Sawan) पर पत्नी साधना सिंह के साथ महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे।  उन्होंने मंदिर के सभामण्डप में भगवान महाकाल के चंद्रमौलेश्वर और मनमहेश स्वरुप का पूजन किया और प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि के लिए प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें – IRCTC दे रहा वैष्णो देवी दर्शनों का अवसर, यहां देखिये टूर से जुडी पूरी जानकारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान महाकाल की सवारी में भी शामिल हुए। वे पत्नी साधना सिंह के साथ पैदल चले और भक्ति में डूबे दिखाई दिए। शिवराज ने इस दौरान झांझ भी बजाइ और जयकारे भी लगाए।

ये भी पढ़ें –  IMD Alert : उत्तर भारत के मैदानी कृषि बेल्ट में भारी बारिश का अलर्ट, अन्य कई राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना

महाकाल (Mahakaleshwar Jyotirling Ujjain) की सवारी का पूरे रास्ते लोगों ने जयकारों और पुष्प से स्वागत किया।  सीएम शिवराज ने श्लोक के साथ ट्वीट किया – ॐ महाकाल महाकाय महाकाल जगत्पत। महाकाल महायोगिन महाकाल नमोस्तुते।। सावन महीने के पवित्र तृतीय सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी में सम्मिलित होने और दर्शन व पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हे प्रभु, अपनी करुणा, दया और कृपा की वर्षा सब पर करते रहना, यही प्रार्थना! जय महाकाल!

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews