IMD Alert : उत्तर भारत के मैदानी कृषि बेल्ट में भारी बारिश का अलर्ट, अन्य कई राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना

IMD Alert : उत्तर भारत के मैदानी कृषि बेल्ट में भारी बारिश का अलर्ट, अन्य कई राज्यों में भी तेज बारिश की संभावना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मानसूनी बारिश (IMD Alert) ने देश के अधिकांश हिस्सों को तरबतर कर रखा है और जो हिस्से रह गए हैं उनमें आने वाले दिनों में मानसून सक्रिय दिखाई दे रहा है। देश के पूर्वी और दक्षिण हिस्से को भिगोकर मानसून (IMD Monsoon) अब देश के उत्तरी हिस्से की प्यास बुझाने वाला है।

दिल्ली में सक्रिय मानसून पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश कर रहा है। हल्की और माध्यम बारिश से दिल्ली वालों को गर्मी और उमस से राहत मिली है और वे सुहाने मौसम का लाभ उठा रहे हैं। वीकेंड पर शनिवार और रविवार को दिल्ली के मॉल, मार्केट और  घूमने वाली जगहों पर भीड़ रही। मौसम विभाग ने अभी दिल्ली में बारिश जारी रहने के संकेत दिए हैं।

ये भी पढ़ें – Mahakal : इस वजह से उज्जैन में रात नहीं रुकते कोई मंत्री, भुगतना पड़ता है ये खामियाजा

भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने आज जारी अपनी दैनिक रिपोर्ट में देश के उत्तर भारत के मैदानी कृषि बेल्ट में तेज से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक भारी बारिश के आसार (IMD Weather alert) हैं। गौरतलब है कि बारिश कम होने से इन क्षेत्रों में फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड में दो अगस्त तक भारी बारिश की संभावना है, इन क्षेत्रों में बारिश के साथ बिजली भी कड़केगी। इन राज्यों के अलावा उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें – CG Weather: 2 अगस्त से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर भारत के शेष हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

एजेंसी ने दक्षिण केरल दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई (IMD Weather update) है इसके साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश, बिहार की तलहटी और असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की सम्भावना जताई है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना लुढ़का, चांदी भी कमजोर, ये हैं ताजा भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews