बुधवार को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, सुबह उपपछाया चन्द्र ग्रहण तो शाम को सुपर मून, ज्यादा चमकीला नजर आयेगा चांद

शाम को पूर्व में जब चंद्रमा उदित होगा तो वह पृथ्‍वी से इसकी दूरी कम होकर मात्र 3 लाख 57 हजार 286 किमी रह जायेगी । पास आ जाने के कारण चंद्रमा अपेक्षाकृत बड़ा और अधिक चमकीला दिखेगा और सुपरमून कहलायेगा ।
Chandra surya Grahan

Chandra Grahan/Supermoon : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों नक्षत्रों की तरह ग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता है , जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उस घटना को खगोलीय घटनाओं में एक माना जाता है। मार्च में साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगा था और अब 18 सिंतबर भाद्रपद पूर्णिमा को साल का दूसरा चन्द्र ग्रहण लगने वाला है हालांकि यह ग्रहण भी भारत में नही दिखाई देगा , ऐसे में सूतककाल मान्य होगा। लेकिन शाम को चांद पूर्व में उदित होकर यह सुपरमून के रूप में ज्यादा बड़ा और चमकीला नजर आयेगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि बुधवार 18 सितम्‍बर को चंद्रमा से जुड़ी दो खगोलीय घटनायें दिखने जा रही हैं । सुबह  6 बजकर 11 मिनिट पर पश्चिम में अस्‍त होता चंद्रमा कुछ मिनिट के लिये उपछाया ग्रहण के साये में रहेगा तो शाम को पूर्व में उदित होकर यह सुपरमून के रूप में ।इससे यह ज्‍यादा बड़ा और चमकीला नजर आयेगा।

मध्य प्रदेश में कुछ मिनट उपछाया चंद्रग्रहण की घटना 

सारिका घारू ने बताया कि देश एवं मध्‍यप्रदेश के पश्चिमी भागों में सुबह जब चंद्रमा पश्चिम में अस्‍त होने को होगा तो वह कुछ मिनिट के लिये उपछाया ग्रहण के साये में होगा । चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्‍वी के आ जाने से चंद्रमा इस समय पृथ्‍वी की उपछाया वाले भाग में होगा जिससे उसकी चमक में मामूली कमी आयेगी । खाली आंखों से देखने पर तो इसे महसूस नहीं किया जा सकता लेकिन टेलिस्‍कोप से इसे देखा जा सकता है । मध्‍यप्रदेश के उज्‍जैन, देवास, इंदौर, रतलाम, धार, बड़वानी, झाबुआ, खरगौन, नीमच आदि जिलों में कुछ मिनिट तक उपछाया चंद्रग्रहण की यह खगोलीय घटना होगी । प्रदेश के बाकी भागों में सुबह सूर्य उदित हो जाने और चंद्रमा के अस्‍त हो जाने से इसे नहीं देखा जा सकेगा ।

बुधवार शाम को दिखेगा सुपरमून का नजारा

सारिका ने बताया कि शाम को पूर्व में जब चंद्रमा उदित होगा तो वह पृथ्‍वी से इसकी दूरी कम होकर मात्र 3 लाख 57 हजार 286 किमी रह जायेगी । पास आ जाने के कारण चंद्रमा अपेक्षाकृत बड़ा और अधिक चमकीला दिखेगा और सुपरमून कहलायेगा । इसे कार्नमून, हार्वेस्‍ट मून भी नाम दिया गया है । इसे पूरे देश में देखा जा सकेगा ।नासा के अनुसार, सोमवार शाम से गुरुवार शाम तीन दिनों तक चांद अपनी पूरी रोशनी में दिखाई देगा। इसलिए इस समय में सुपरमून के नजारे का आनंद लिया जा सकता है।

मध्‍यप्रदेश के पश्चिमी जिलों में उपछाया चंद्रग्रहण 

नगर उपछाया ग्रहण आरंभ ग्रहण, समाप्ति ग्रहण अवधि

  • उज्‍जैन 06:11 सुबह 06:12 सुबह 01 मिनिट
  • इंदौर 06:11 सुबह 06:12 सुबह 01 मिनिट
  • धार 06:11 सुबह 06:14 सुबह 01 मिनिट
  • नीमच 06:11 सुबह 06:17 सुबह 06 मिनिट
  • झाबुआ 06:11 सुबह 06:17 सुबह 06 मिनिट
  • बड़वानी 06:11 सुबह 06:16 सुबह 05 मिनिट
  • रतलाम 06:11 सुबह 06:15 सुबह 04 मिनिट
  • खरगौन 06:11 सुबह 06:14 सुबह 03 मिनिट
  • देवास 06:11 सुबह 06:11 सुबह 01 मिनिट से कम
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews