बहुत महत्वकांक्षी होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, कम्युनिकेशन स्किल के जरिए जीत लेते हैं दिल

numerology

Numerology: हर व्यक्ति की जन्मतिथि उसके जीवन के बारे में कई बातों का खुलासा करती है। व्यक्ति की जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर जो अंक निकल कर आता है उसे मूलांक कहा जाता है। इसी मूलांक के आधार पर अंक शास्त्र में कुछ जानकारी का उल्लेख दिया गया है जिसके जरिए यह पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति का जीवन और आने वाला भविष्य कैसा होने वाला है।

व्यक्ति के जन्म तिथि के जोड़ से प्राप्त यह मूलांक उसके व्यवहार और व्यक्तित्व के बारे में भी खुलासा करता है। इससे यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि व्यक्ति किस तरह के स्वभाव वाला है। वह दूसरों से कैसा व्यवहार करेगा, आगे चलकर उसकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी और वह किस क्षेत्र में करियर बनाएगा यह सब कुछ आसानी से पता चल जाता है।

मूलांक 5

आज हम आपको मूलांक 5 के जातकों के बारे में बताते हैं। जिनका जन्म महीने के 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है उनका मूलांक यही कहलाता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बुध है जो उनके जीवन के संचालन में गहरी भूमिका निभाता है। चलिए आज आपको इन जातकों की विशेषताओं के बारे में बताते हैं।

ऐसा होता है व्यक्तित्व

  • अंक शास्त्र के मुताबिक मूलांक पांच के जातकों को अपने जीवन और रिश्तो के बीच बेहतरीन तरीके से संतुलन स्थापित करना अच्छी तरह से आता है।
  • ये जातक बातचीत में काफी अच्छे होते हैं और उनकी कम्युनिकेशन स्किल से अक्सर लोग प्रभावित हो जाते हैं।
  • ये लोग थोड़े जिज्ञासु और प्रवृत्ति के होते हैं और इनमें महत्वाकांक्षा काफी ज्यादा होती है।
  • जीवन में हर पल कुछ नया करना और सीखना इन्हें अच्छा लगता है। नई चीजों के बारे में जानना और प्रयोग करना इन्हें पसंद होता है। यह जिंदगी से मिलने वाले नए अनुभव के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
  • इस मूलांक के जातक टीम के साथ काम करना बहुत पसंद करते हैं और बेहतरीन परिणाम भी लेकर आते हैं। अपनी मौजूदगी से यह टीम की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना अंक ज्योतिष, मूलांक 5सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews