आइंस्टीन की तरह दिमाग वाले होते हैं इन तारीखों में जन्में लोग, दिल के होते हैं बेहद ही कोमल

Numerology

Numerology: हर व्यक्ति के जीवन के बारे में अगर कुछ पता लगाना हो तो उसके लिए ज्योतिष का सहारा लिया जाता है। ज्योतिष में 12 राशियों और नवग्रह के आधार पर व्यक्ति के जीवन के बारे में सब कुछ आसानी से पता किया जा सकता है। ज्योतिष की एक और महत्वपूर्ण शाखा अंक शास्त्र है जो नवग्रह के आधार पर गणना तो करती ही है लेकिन इसमें राशि की जगह जन्मतिथि का उपयोग किया जाता है। व्यक्ति की जन्म तिथि के जोड़ के आधार पर जो अंक प्राप्त होता है उसे अंक शास्त्र में मूलांक कहा जाता है।

अंक शास्त्र में दिए गए उल्लेख के मुताबिक यह मूलांक किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है। ग्रह की दशा और दिशा के चलते व्यक्ति के जीवन पर भी उसी तरह का प्रभाव पड़ता है और उसी के आधार पर जातक का पूरा जीवन और आने वाला भविष्य तय होता है। आज हम आपको जिस मुलाकात के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं वह बहुत ही बुद्धिमान होते हैं और उनके पास आइंस्टीन की तरह दिमाग होता है। चलिए इन जातकों के बारे में जानते हैं।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक दो कहलाता है। जब आप इन तारीखों को आपस में जोड़ेंगे तो इनका जोड़ निकल कर दो ही मिलेगा यही कारण है कि इनका मूलांक दो कहलाता है। चलिए इनके स्वभाव और जीवन के बारे में जानते हैं।

ऐसे होता है व्यक्तित्व

  • मूलांक 2 के जातकों की पर्सनैलिटी की बात करें तो यह काफी खूबसूरत होते हैं। तन से खूबसूरत होने के साथ-साथ इनका मन भी बहुत साफ होता है और यह लोगों के प्रति अच्छी भावना रखते हैं।
  • इन जातकों की बुद्धि काफी शार्प होती है। इनके पास आइंस्टीन की तरह दिमाग होता है और यह मिनटों में कोई भी परेशानी सुलझा देते हैं।
  • नौकरी हो या व्यापारिक क्षेत्र अपनी बुद्धि के बल पर यह हर जगह बहुत नाम और सम्मान कमाते हैं।
  • इन जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो वह हमेशा मजबूत रहती है। ये कभी भी धन संबंधी दिक्कतों का सामना नहीं करते हैं।
  • इनके करियर की बात करें तो इनमें राजनेता बनने के गुण मौजूद होते हैं। कला, संगीत और लेखन के क्षेत्र में भी इनकी गहरी रुचि होती है और यह इन क्षेत्रों में भी नाम कमाते हैं।
  • ये जातक वैसे तो बहुत अच्छे स्वभाव के होते हैं लेकिन इनमें आत्मविश्वास की थोड़ी कमी होती है। जिसकी वजह से कोई भी निर्णय लेने में इन्हें थोड़ी देर का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews