आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं इस भाग्यांक के लोग, इन्हें जल्दी होता है प्रेम

Numerology: अपने जन्म के साथ हर व्यक्ति अपनी किस्मत लेकर आता है। उसके जन्म के समय बन रहे ग्रह नक्षत्र के योग के आधार पर कुंडली बनाई जाती है जो यह बताती है कि आगे जाकर व्यक्ति का भविष्य कैसा रहने वाला है और उसकी पर्सनैलिटी पर कैसा असर होगा।

जिस तरह से राशि के जरिए ज्योतिष व्यक्ति के बारे में बहुत सी बातें बताता है। उस तरह से जन्म तिथि के आधार पर अंक शास्त्र भी कई खुलासे करता है। व्यक्ति की जन्म तिथि के जरिए मूलांक और भाग्यांक निकल जाते हैं, जो किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। ग्रहों की जैसी चाल होती है वैसा ही व्यक्ति का जीवन भी चलता है।

व्यक्ति का मूलांक निकालने के लिए उसकी जन्म तिथि के अंकों का जोड़ निकाला जाता है। उदाहरण के तौर पर 23 तारीख को जन्में हुए जातकों का मूलांक इन दो अंको को जोड़कर पांच निकलेगा। वहीं जब भाग्यांक निकाला जाता है तो जन्मतिथि के सारे अंक लिए जाते हैं जिनमें तारीख, महीना और साल भी शामिल होता है। उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति का जन्म 14 सितंबर 2000 को हुआ है तो इन सभी अंकों को जोड़ने पर उसका भाग्यांक 7 निकल कर आएगा। चलिए आज इसी भाग्यांक के जातकों के बारे में जानते हैं।

कैसे होते हैं भाग्यांक 7 के जातक

  • भाग्यांक 7 के जातकों के स्वभाव की बात करें तो यह थोड़ा निजी व्यक्तित्व के होते हैं और इनका स्वभाव रहस्यमय होता है। ज्यादा बोलने की जगह ये चुपचाप काम को पूरा करने में विश्वास करते हैं।
  • यह काफी बुद्धिमान होते हैं और चीजों को याद रखना कि उनकी क्षमता यानी याददाश्त काफी अच्छी होती है। भविष्य में जाकर ही अच्छे रणनीतिकार साबित होते हैं और अपनी रणनीतियों से सफलता हासिल करते हैं।
  • इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है यह देखने में काफी खूबसूरत होते हैं जिससे लोग इनकी और जल्दी अट्रैक्ट हो जाते हैं।
  • यह जातक संवेदनशील प्रवृत्ति के होते हैं और दूसरों का ध्यान रखना इन्हें अच्छा लगता है। यह अपने परिवार, दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों पर हमेशा ध्यान देते हैं और उनकी समस्याओं को अपना मानकर सुलझाने की कोशिश करते हैं।
  • यह लोग आध्यात्मिक और धार्मिक और प्रवत्ति के होते हैं और धर्म तथा भगवान के प्रति उनकी आस्था गहरी होती है।
  • इन लोगों की पर्सनल जिंदगी की बात करें तो यह बहुत ही आसानी से प्यार में पड़ जाते हैं और अपना दिल दे बैठते हैं।
  • इन्हें प्यार और जीवन साथी तो मिल जाता है लेकिन अपने निजी व्यक्तित्व और कम बोलने की पर्सनैलिटी के चलते यह कई बार अपने पार्टनर को अकेलापन महसूस करवाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews