इस भाग्यांक के जातक हासिल करते हैं उच्च शिक्षा, करियर में मिलती है मनचाही ग्रोथ

Numerology

Numerology: हर व्यक्ति की जन्मतिथि उसके जीवन के बारे में कई बातों का खुलासा करती है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस दिन और तारीख को व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन ग्रह नक्षत्रों की जो स्थिति होती है उस हिसाब से उसकी कुंडली का निर्माण होता है। जो जीवन भर उसके जीवन को चलाने का काम करती है। अंक शास्त्र जन्म तिथि से निकले भाग्यांक के जरिए व्यक्ति के बारे में बहुत सी बातों का खुलासा करता है।

आज हम आपको कुछ ऐसे भाग्यांक के लोगों के बारे में बताते हैं, जो काफी आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मनचाही सफलता मिलती है। ये जिस क्षेत्र में कदम रखते हैं वहां पर सफलता हासिल करते हैं और करियर के मामले में इन्हें मनचाही ग्रोथ हासिल होती है।

भाग्यांक 4

सभी महीने की 4,13, 22 और 31 तारीख को जन्मे जातकों का भाग्यांक 4 कहलाता है। इन लोगों का करियर काफी उज्जवल होता है चलिए आज आपको इसी के बारे में जानकारी देते हैं।

शिक्षा में अव्वल

भाग्यांक 4 के जातक पढ़ाई लिखाई के मामले में काफी तेज होते हैं। यह लोग प्लानिंग करने में काफी माहिर होते हैं और हर चीज प्लान के मुताबिक करते हैं जिससे इन्हीं सफलता मिलती है। इन जातकों को अपनी शिक्षा में किसी भी तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ती है और यह उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं, जो आगे चलकर इनके लिए लाभदायक होती है।

नौकरी में सफलता

यह जातक अगर नौकरी पेशा होते हैं तो इन्हें मनचाही उन्नति प्राप्त होती है। यह अपनी नौकरी के स्थान पर खूब मान सम्मान हासिल करते हैं। यह जिस स्पीड के साथ आगे बढ़ते हैं इन्हें समय आने पर विदेश में नौकरी के ऑफर भी मिलने लगते हैं।

व्यापार में तरक्की

भाग्यांक 4 के जातक शिक्षा और नौकरी की तरह व्यापार में लकी नहीं होते हैं। ये व्यापारिक क्षेत्र से दूर रहें तो इनके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप इस मूलांक के जातक हैं और व्यापार में किस्मत आजमाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको एक बार सोच विचार कर लेना चाहिए क्योंकि आपको काफी संघर्ष का सामना करना पड़ेगा और लाभ भी कम होगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews