बच्चे को दें ‘A’ अक्षर से शुरू होने वाले ये पॉपुलर नाम, बहुत ही खास है इनका अर्थ

हर माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अलग और सुंदर नाम देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसका नामकरण 'A' अक्षर पर करना चाहते हैं, तो हम कुछ सुंदर नाम और उनके अर्थ लेकर आए हैं।
Popular Baby Name

हिंदू धर्म में कई तरह के रीति रिवाज, परंपरा और संस्कार निभाए जाते हैं। इन सभी के पीछे कोई ना कोई कारण है इसलिए इन्हें इतना महत्व दिया जाता है। संस्कारों की बात करें तो कुल 16 संस्कार होते हैं, जिनमें से एक नामकरण संस्कार भी है। यह एक ऐसी विधि है जिसके जरिए ग्रह नक्षत्र की स्थिति और जन्म तारीख तथा समय के मुताबिक व्यक्ति को नाम के रूप में जीवन भर के लिए पहचान दी जाती है।

जब किसी के भी घर में नन्हे मेहमान का आगमन होता है तो सभी के जिम्मेदारी बढ़ जाती है। माता-पिता से लेकर पूरा परिवार बच्चों की आवभगत में लग जाता है। उनकी हर जरूरत का खास ख्याल रखा जाता है और सभी चीज बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। नाम भी सभी अपने बच्चों को सबसे अलग और सुंदर देना चाहते हैं। अगर आपके घर में नन्हा मेहमान आया है और आप उसे ‘A’ अक्षर से नाम देना चाहते हैं, तो हम कुछ सुंदर नाम लेकर आए हैं।

A से बच्चों के नाम (Popular Baby Name)

आरव

यह बहुत ही सुंदर नाम है जो आप अपने बेटे को दे सकते हैं। यह भगवान शिव के अनेकों नाम में से एक है जिसका अर्थ स्मार्ट, शांतिप्रिय और सुंदर होता है। यह आपके बच्चे को सुंदर और शांति पसंद बनाएगा।

अयान

यह सुंदर सा नाम भी बेटे के लिए बेस्ट रहने वाला है। यह एक अरबी नाम है जिसका अर्थ है ईश्वर का उपहार होता है। ये नाम आपके बच्चे को उदार, दयालु और करुणामय बनाएगा।

अविराज

यह सुंदर सा नाम भी आप मेरे बेटे को दे सकते हैं। ये नाम इन दोनों वैसे भी ट्रेंड में बना हुआ है। सूर्य की तरह चमकने वाला इंसान यही कहलाता है। राजाओं का राजा, उज्ज्वल और चमक भी इसके अर्थ हैं।

आविर

अगर आप अपने क्यूट से बेटे के लिए कोई प्यारा नाम ढूंढ रहे हैं तो ये बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ बहादुर और साहसी होता है। वो जो शांति के लिए लड़ता है और कभी नहीं रुकता उसे यही कहा जाता है।

अव्यान

अगर कोई यूनिक नाम चाहिए तो ये बिल्कुल बेस्ट रहेगा। इस नाम का अर्थ बुद्धिमान और दोषरहित होता है। ये नाम आपके बच्चे को सौभाग्यशाली बनाएगा।

आंशिक

यह भी एक प्यारा नाम है जो आप अपने नन्हे राजकुमार को दे सकते हैं। इस नाम का अर्थ अल्प और सुंदर होता है। ये आपके बच्चे को अद्भुत व्यक्तित्व का स्वामी बनाएगा।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews