Sawan Somvar Upay: सावन का पहला सोमवार आज, करें ये 5 महा उपाय, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि

Sawan Somvar Upay: सावन का पहला सोमवार आज, करें ये 5 महा उपाय, धन-समृद्धि में होगी वृद्धि

Sawan Somvar Upay: आज सावन मास का पहला सोमवार है। गजकेसरी योग में भगवान शिव की पूजा आराधना की जाएगी। हिंदू धर्म में सावन सोमवार का खास महत्व होता है। इस दिन कुछ उपायों को करने के बेहद लाभ होता है। वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म होती है और विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती है। साथ ही धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।

गन्ने के रस से करें महादेव का अभिषेक

सावन सोमवार के दिन जल में गन्ने का रस मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है। सफलता के नए द्वार खुलते हैं। नौकरी नए अवसर मिलते हैं और करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलती है। साथ ही दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और मनोकामनाएं पूरी होती है।

बेलपत्र का उपाय

सावन सोमवार के दिन 108 बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करने से भोलेनाथ मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

दो पात्रों से जल अर्पित करें

मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन 2 पात्रों से शिवलिंग को जल अर्पित करने से बेहद ही लाभ होता है। भगवान शिव और माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और धन-धान्य में वृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इसके लिए तांबे, कांसा या के दो लोटे या कटोरी लें। दोनों पात्र में जल भर ले और एक साथ शिवलिंग को जल अर्पित करें।

अच्छी सेहत के लिए उपाय

सेहत से जुड़ी समस्या और तनाव से छुटकारा पाने के लिए सावन सोमवार के दिन बेलपत्र पर चंदन से “जय श्री राम” लिखकर भगवान शिव को अर्पित करें।

चावल का उपाय

सावन सोमवार के दिन महादेव को चावल के 4 दाने चढ़ाएं। ध्यान रखें कि चावल के दाने खंडित न हो। मान्यता है कि ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस दिन चावल का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, जो मान्यताओं पर आधारित है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews